फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Nobel Peace Prize awarded to European Union

यूरोपीय संघ को शांति का नोबेल पुरस्कार

Fri, 12 Oct 2012 06:16 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 12 Oct 2012 06:16 PM IST
विज्ञापन
Nobel Peace Prize awarded to European Union
हालांकि नोबेल कमेटी के सचिव ने इस फैसले का सही बताया है। उन्होंने तर्क दिया है कि संघ ने फ्रांस और जर्मनी को करीब लाने में काफी अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा दक्षिणी, मध्य और पूर्वी यूरोप में लोकतंत्र को मजबूत करने में भी उसका बड़ा योगदान रहा है।
विज्ञापन


इस फैसले को लेकर विवाद होने की पूरी संभावना है क्योंकि यूरोप यूरोजोन के संकट से गुजर रहा है और यूरोप के भविष्य को लेकर गंभीर बहस चल रही है।

कमेटी के सचिव गेर लंडेस्ट ने कहा, “यह यूरोप के लिए संदेश है कि उपलब्धियां हासिल करने और आगे बढ़ने के लिए जो भी जरुरी है, वह करते रहना चाहिए। यह एक रिमाइंडर भी है कि अगर यूरोपीय संघ को टूटने दिया गया तो किस तरह के नुकसान होंगे।”
विज्ञापन


इससे पहले भी नोबेल पुरस्कार को लेकर विवाद होता रहा है। पिछली बार अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को चुने जाने को लेकर भी बहस हुई थी। चीन के लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता लियू श्याआबो को यह सम्मान दिए जाने का असर नॉर्वे के कारोबार पर पड़ा क्योंकि उन्हें चीन का वीजा मिलना लगभग बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंडेस्ट ने दो साल पहले कहा था कि महात्मा गांधी के बाद यूरोपीयन यूनियन ही है जिसकी इस सम्मान के लिए अनदेखी हुई।

इस सम्मान का असर एक बार फिर नॉर्वे पर पड़ सकता है क्योंकि इस समय देश में यूरोपीय संघ के खिलाफ माहौल है। नॉर्वे आज तक 27 देशों के इस समूह में शामिल नहीं हुआ है।

कमेटी ने पिछले कई दशकों में ऐसे कई लोगों को इस सम्मान से नवाजा है जिन्होंने जर्मनी और फ्रांस के बीच स्थिति सामान्य बनाने की हिमायत की है।

72 सालों के दौरान फ्रांस और जर्मनी तीन लड़ाई लड़ चुके हैं। लेकिन अब इन दोनों देशों के बीच युद्ध की बात कोई सोच भी नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed