फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   nightclub offer to get free admission

उभार दिखाओ, नाइट क्लब में मुफ़्त प्रवेश पाओ

Sun, 24 Mar 2013 12:23 PM IST
Updated Sun, 24 Mar 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
nightclub offer to get free admission

ब्रिटेन के रोचेस्टर में एक नाइट क्लब ने अपने प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे तरीक़े अपनाए हैं कि वहां के सांसदों ने उस पर ख़ासी नाराज़गी जताई है।

विज्ञापन


रोचेस्टर के कैसिनो रूम्स नाइट क्लब ने अपने यहां आने वाली उन महिलाओं को मुफ़्त में प्रवेश देने की पेशकश की है जो इतने संकीर्ण कपड़े पहन कर आएं कि उनके उभार दिखते रहें।
विज्ञापन


ये नाइट क्लब अपने इस अभियान को “राष्ट्रीय क्लीवेज वीकेंडर” नाम से प्रचारित कर रहा है। साथ ही विज्ञापन में महिलाओं की ऐसी ही तस्वीरें भी लगा रखी हैं जो कि ऐसे कपड़े पहने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर की भाषा

विज्ञापन के लिए जारी पोस्टरों में लिखा गया है कि उन अपने उभारों को दिखाते हुए रात को 11 बजे से पहले आने वाली महिलाओं के लिए नि:शुल्क प्रवेश है। साथ में ये भी लिखा है कि ये सुविधा सिर्फ़ केंट के सबसे बड़े और स्तन पार्टी वाली जगह पर उपलब्ध है।


इसके अलावा पोस्टर में लिखा है, “यहां स्तन का आकार नहीं, सिर्फ़ प्रस्तुतीकरण मायने रखता है।”

चैथम और आयल्सफोर्ड से कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद ट्रेसी क्राउच कहते हैं, “ये बेहद घिनौना और महिलाओं को नीचा दिखाने वाला कृत्य है, ख़ासकर ऐसे समय में जबकि हम ये कोशिश कर रहे हैं कि हर आकार-प्रकार की महिलाओं की क़द्र हो।”

वो कहते हैं कि ये प्रचार पाने का बहुत ही सतही और दिशाहीन तरीक़ा है।

वहीं हेकनी नॉर्थ और स्टोक नेविंग्टन से लेबर पार्टी के सांसद डिएन एबट ने भी इसकी आलोचना की है। उन्होंने इसकी तुलना ‘एवरीडे सेक्सिम’ यानी हर दिन होने वाले लैंगिक भेदभाव से की है।

एवरीडे सेक्सिम परियोजना की स्थापना पत्रकार लॉरा बेट्स ने लैंगिक भेदभाव की घटनाओं को सूचीबद्ध करने के लिए किया था।

नाइट क्लब ने जब से अपने अभियान की शुरुआत की है तब से लाखों लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed