फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Nice attack will hamper tourism in France

फ्रांस के पर्यटन पर नया वार है नीस ट्रक हमला

Sat, 16 Jul 2016 01:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 16 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Nice attack will hamper tourism in France
नीस हमला - फोटो : Reuters

फ्रांस के शहर नीस में हुए आतंकी हमला देश के पर्यटन क्षेत्र पर नया वार है। देश का पर्यटन क्षेत्र पहले ही बार-बार हो रहे आतंकी हमलों से जूझ रहा है। शुक्रवार को फ्रांस भर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम रद कर दिए गए।

विज्ञापन


एमकेजी होटल के प्रमुख और पर्यटन सलाहकार जॉर्ज पानायोटिस ने बार बार हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए इससे पर्यटन उद्योग के प्रभावित होने की बात कही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे हमले और घायलों की बड़ी संख्या निश्चित समय के लिए पर्यटकों के रवैये के खिलाफ है। सरकार ने इस सप्ताह ही विदेश मंत्री की अध्यक्षता वाली समिति के साथ बैठक की थी और पर्यटन क्षेत्र को उबरने में मदद के तरीकों पर विचार विमर्श किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस आने वाले पर्यटकों की संख्या में 5.8 फीसदी कमी

Nice attack will hamper tourism in France
नीस में हमला

देश में जनवरी से नियमित उड़ानों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में 5.8 फीसदी की कमी आई है। फ्रांस में यह कमी 11 फीसदी है। फ्रांस की अर्थव्यवस्था में पर्यटन क्षेत्र का योगदान सात फीसदी है और यह क्षेत्र प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 20 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराता है।

फ्रांस में पिछले साल 8.45करोड़ पर्यटक पहुंचे थे। पिछले 18 महीने से कम समय यह फ्रांस पर तीसरा बड़ा आतंकी हमला है।

यह हमला आठ महीने पहले पेरिस के बार, रेस्टोरेंट और नेशनल स्टेडियम में हुए हमले के बाद हुआ है। उस हमले में 130 लोग मारे गए थे। पिछले साल जनवरी में आईएस आतंकियों ने शार्ली एब्दो मैगजीन के कार्यालय समेत अन्य हमलों में 17 लोगों को मार दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed