फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   news channel broadcasted porn video for ten minutes

न्यूज चैनल पर दस मिनट तक चला पोर्न वीडियो

Thu, 10 Jan 2013 12:01 PM IST
Updated Thu, 10 Jan 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
news channel broadcasted porn video for ten minutes

स्वीडन में एक टीवी चैनल पर समाचारों के प्रसारण के दौरान दस मिनट तक पोर्न वीडियो चलने का मामला सामना आया है।

विज्ञापन


टीवी4 चैनल के न्यूज बुलेटिन के बीच में अचानक एंकर के पीछे लगी एक स्क्रीन पर ये वीडियो प्रसारित होने लगा और न्यूज एंकर को इस बात का पता भी नहीं चला।

ग्लोबल पोस्ट अखबार के अनुसार एंकर के बैठने वाली जगह के पीछे कई स्क्रीनें लगी हुई थी और उसे पता ही नहीं चला कि पीछे स्क्रीन पर क्या चल रहा है। 24 घंटे के इस खबरिया चैनल के सुबह दस बजे के बुलेटिन में दर्शकों को 10 मिनट तक हार्डकोर पोर्न वीडियो दिखता रहा।

जब एक स्क्रीन पर ये पोर्न वीडियो दिखाई दे रहा था तो चैनल पर सीरिया के संकट के बारे में खबर चल रही थी।

ख़बरों के अनुसार ये क्लिप उस वक्त चलनी शुरू हुई जब चैनल की रूस संवाददाता के साथ टेलीफोन पर इंटरव्यू चल रहा था।

तकनीकी खामी
टीवी4 ने इस मामले के लिए तकनीकी खामी को जिम्मेदार बताया है। टीवी4 की मूल कंपनी सी मोर एंटरटेनमेंट कई ऐसे चैनलों की मालिक भी है जो देर रात को वयस्क फिल्में दिखाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में न्यूजरूम की स्क्रीन गलती से किसी अन्य कंप्यूटर से जुड़ गई।

स्वीडन के एक अखबार अफ्टॉनब्लाडेट ने एक दर्शक के हवाले से लिखा है, “पहले मुझे लगा कि मुझसे कोई गलती हो गई है, लेकिन जब उन्होंने इसे हटा दिया तो मुझे लगा कि गलती उनसे हुई है। हैरानी इस बात की है कि इस पर उनकी नजर इतनी देर से क्यों पड़ी।”
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दक्षिणी स्वीडन में एक 23 वर्षीय छात्र ने कहा, “पहले मुझे लगा कि मैं एक नग्न औरत को देख रहा हूं लेकिन फिर वो सेक्स करती हुई दिखाई दी। स्क्रीन पर कैमरे का फोकस न होने की वजह से वीडियो साफ नहीं दिख रहा था, मगर ये समझना मुश्किल नहीं था कि क्या हो रहा है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed