{"_id":"5b71e84442c79264f74d2822","slug":"new-net-will-protect-from-malaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया से बचाएगी नई मच्छरदानी, क्लिनिकल परीक्षण के नतीजे बेहद चौंकाने वाले ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
मलेरिया से बचाएगी नई मच्छरदानी, क्लिनिकल परीक्षण के नतीजे बेहद चौंकाने वाले
एजेंसी, लंदन
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों ने एक ऐसी विशेष मच्छरदानी विकसित की है, जिससे मलेरिया के रोकथाम में प्रभावी मदद मिलेगी। ‘अंतरराष्ट्रीय जर्नल लांसेट’ में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, पश्चिम अफ्रीका के बुरकिना फासो देश में इसके दो साल तक हुए क्लिनिकल परीक्षण के बेहद चौंकाने वाले नतीजे आए हैं।
विज्ञापन
पश्चिमी अफ्रीका में 2,000 बच्चों के दो साल के नैदानिक परीक्षण से पता चला है कि सामान्य रूप से इस्तेमाल किए जाने वाली मच्छरदानी की तुलना में नई मच्छरदानी के इस्तेमाल से मलेरिया के मामलों में 12 प्रतिशत की कमी आई है। परीक्षण के दौरान पाया गया कि पाइरेथ्रॉयड और पाइरीप्रोक्सीफेन जैसे कीटनाशकों से लैस इस मच्छरदानी के चपेट में आने से मच्छरों की मौत हो जाती है और इनकी प्रजनन क्षमता कम हो जाती है।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 में मलेरिया ने वैश्विक स्तर 21.60 करोड़ लोगों को प्रभावित किया, जो कि पिछले साल की तुलना में पांच लाख ज्यादा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2017 की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में मलेरिया से होने वाली कुल मौतों का सात फीसद यहीं होती हैं।
विज्ञापन