बम की अफवाह के बाद नीदरलैंड-जर्मनी फुटबॉल मैच रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी के हैनोवर में जर्मनी और नीदरलैंड के बीच खेले जाने वाले फुटबाल मैच के दौरान बम धमाका होने की आशंका के मद्देनजर मैच को रद्द कर दिया गया। मंगलवार को होने वाले इस मैच को देखने के लिए लिए स्टेडियम में दर्शक जुटने शुरू हो गए थे और मैच को शुरू होने में दो घंटे से भी कम का समय बाकी था।
पुलिस के मुताबिक फुटबाल मैच के दौरान योजनाबद्ध तरीके से बम धमाका करने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने स्टेडियम को खाली करा लिया। अधिकारियों ने कहा कि जब वे स्टेडियम में पहुंचे तो वहां पहले से ही भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे जिसके बाद उन्हें बिना डरे स्टेडियम से बाहर जाने के लिए कहा गया।
शुक्रवार की रात को पेरिस में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद जर्मनी की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी जिसके मद्देनजर हैनोवर पुलिस भी काफी सक्रिय दिखाई दी।
स्टेडियम को कराया गया खाली
वहीं जर्मन दल के प्रवक्ता जेन्स ग्रिटनर ने कहा कि सूचना मिलने के बाद से हमने स्टेडियम की ओर जाने वाले रास्ते को बंद करा दिया और अब वह सुरक्षा घेरे में है। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया।
इस मैच को लुत्फ उठाने के लिए डच के दो सरकारी अधिकारी भी आए थे जिनमें से एक रक्षा मंत्री जीनिन हेन्स और दूसरे स्वास्थ्य और खेल मंत्री एडिथ चिपर्स थे।
हालांकि, दोनों टीमें नहीं चाहती थी कि यह मैच रद्द हो। उनका मानना था कि पेरिस में हुए आतंकी हमले के विरोध में और हमारी एकता दिखाने के लिए यह मैच जरूर खेला जाना चाहिए।