फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Netanyahu warns iran tells do not test us brandishing drone piece

ईरानी ड्रोन का टूटा हिस्सा हाथ में लेकर PM नेतन्याहू की खुली चेतावनी, कहा- न लें इम्तिहान

Sun, 18 Feb 2018 07:32 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Feb 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
Netanyahu warns iran tells do not test us brandishing drone piece
Netanyahu

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को खुली चेतावनी दी है। नेतन्याहू ने कहा है कि 'मेरे पास ईरान के तानाशाहों के लिए एक मेसेज है। ईरान हमारे धैर्य की परीक्षा न ले।'

विज्ञापन


रविवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में नेतन्याहू ने ईरान के ड्रोन के एक हिस्से को हाथ में लेकर सख्त लहजे में कहा 'यह ईरान के ड्रोन का एक हिस्सा है जिसे बीते 10 जनवरी को हमारी सेना ने हवा में ही खत्म कर दिया था। इसलिए बेहतर होगा कि ईरान हमारा इम्तिहान ना ले।'
विज्ञापन


नेतन्याहू ने जब ड्रोन के एक टुकड़े को उठाया तो वहां सम्मेलन में मौजूद ईरान के प्रतिनिधि और विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ड्रोन के हिस्से को उनकी तरफ दिखाते हुए बोला आप इस पहचानते ही होंगे यह आपके देश के ड्रोन का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईजरायल का आरोप है कि सीरिया के रास्ते से होते हुए ईरान ने अपना ड्रोन ईजरायली सीमा पर भेजा। गौरतलब है कि जर्मनी के शहर म्यूनिख में हो रहे सम्मेलन पर दुनिया की नजरें हैं। इसमें दुनिया भर के दिग्गज नेता और आला अधिकारी शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed