{"_id":"bab6ecaa-2845-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"neil-heywood-have-detective-relationship-with-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"नील हेवुड के ब्रिटेन से थे ‘जासूसी रिश्ते’","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
नील हेवुड के ब्रिटेन से थे ‘जासूसी रिश्ते’
बीबीसी
Updated Wed, 07 Nov 2012 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में मारे गए ब्रितानी व्यापारी नील हेवुड ब्रिटेन की गुप्तचर सेवा को सूचनाएं उपलब्ध करवाते थे। यह दावा अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने किया है। अखबार का कहना है कि नील हेवुड ब्रिटेन की गुप्तचर सेवा एमआई6 के एक अधिकारी को शीर्ष नेता बो शेलाई के बारे में एक साल से जानकारियां दे रहे थे।
विज्ञापन
ब्रिटेन के विदेश विभाग का कहना है कि वो 'खु़फिया मामलों' पर टिप्पणी नहीं करेंगे। अप्रैल में ही ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग ने कहा था कि नील हेवुड किसी भी सूरत में ब्रितानी सरकार के कर्मचारी नहीं थे। यह मामला चीन में पिछले दस साल का सबसे बड़ा राजनैतिक षडयंत्र माना जा रहा है।
विज्ञापन
चीन की राजनिति में बो शेलाई को शीर्ष नेतृत्व का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था और नवंबर 2011 में हुई हेवुड की हत्या के बाद बो शेलाई को इस्तीफा देना पड़ा था। बो शेलाई की पत्नी गू केलाई को अगस्त 2012 में ही हेवुड की हत्या के षडयंत्र मामले में जेल की सजा दी गई है।
विज्ञापन
बो शेलाई के सितंबर में ही संसद से निष्कासित कर दिया गया था जिसके बाद उन्हें मिले विशेषाधिकार खत्म हो गए थे जिनके तहत उन पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता था। बो शेलाई पर आरोप है कि उन्होंने सत्ता का गलत इस्तेमाल किया और पार्टी के अनुशासन के भंग किया। चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार उनके खिलाफ भविष्य में मुकदमा चल सकता है।
जर्नल की जांच
जब से हेवुड की हत्या हुई है तब से ही चीन में एक राजनैतिक संकट आया हुआ है। बीजिंग में बीबीसी संवाददाता के अनुसार बीजिंग में दावे किए जा रहे हैं कि हेवुड ब्रिटेन के जासूस थे। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अधिकारियों के हवाले से ख़बर दी है कि हेवुड ब्रितानी जासूसी संस्था एमआई 6 के कर्मचारी नहीं थे लेकिन उन्होंने जानबूझकर कुछ जानकारियां गुप्तचर एजेंसियों से साथ बांटी थी।
वॉल स्ट्रीट जरनल के अनुसार, 'हमारी जांच ब्रिटेन के पूर्व अधिकारियों और हेवुड के नजदीकी दोस्तों के साथ हुई बातचीत पर आधारित हैं। हेवुड की 2009 में एक अधिकारी से मुलाकात हुई थी, जिसने स्वीकार किया कि वो एमआई6 के लिए काम करते थे।'
जर्नल के अनुसार, 'हेवुड चीन में लगातार एक इंसान से मिलते रहे और उन्हें बो शेलाई के बारे में जानकारियां देते रहे।' अखबार के अनुसार हेवुड के रिश्तेदारों ने इन दावों के बारे में प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।