फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   needles in potato at canada

आलू में कैसे घुसी सुई? बताकर दो लाख ले जाओ

Sun, 14 Dec 2014 02:53 PM IST
टीम डिजिटल नई दिल्ली, अमर उजाला
टीम डिजिटल नई दिल्ली, अमर उजाला Updated Sun, 14 Dec 2014 02:53 PM IST
विज्ञापन
needles in potato at canada

आलुओं में सुई घुसने का सुराग बताने वाले को पुलिस दो लाख से अधिक का इनाम देने को तैयार है।जी हां

विज्ञापन

कनाडा में पुलिस आलुओं के अंदर से सुइयां निकलने के एक मामले की जांच कर रही है।यह सुई खोदे गए आलुओं में से निकली हैं। कनाडा पुलिस ने सुईयां घुसने का सुराग बताने वाले को ईनाम देने की घोषणा की है।

दि न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार इस अपराध के बारे में सुराग देने पर इनाम की राशि 50,000 कनाडाई डॉलर (2।7 लाख रुपये से ज़्यादा) से बढ़ाकर 1,00,000 कनाडाई डॉलर (5।39 लाख रुपये से ज़्यादा) कर दी गई है।
विज्ञापन


आलुओं में सुइयां अक्टूबर की शुरुआत से मिलनी शुरू हुईं और रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस का कहना है कि यह उनमें जानबूझकर घुसाई गई लगती हैं।

एक ही फार्म के आलूओं का मामला

अब तक ऐसे 10 आलू मिल चुके हैं, जो कि एक ही फ़ॉर्म से आए हैं। यह फ़ॉर्म पूर्वी प्रांत प्रिंस एडवर्ड आईलैंड में है।इस मामले को सुलझाने में मदद के लिए घोषित 50,000 कनाडाई डॉलर के इनाम से जब कोई फ़ायदा नहीं मिला तो क्षेत्र के आलू उद्योग और स्थानीय प्रशासन ने इस राशि को बढ़ा दिया। अब कहा जा रहा है कि अनाम सूचना देने वाला भी इस इनाम का हक़दार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस फ़ॉर्म के सह-स्वामी गैरी लिंकलैटर ने कहा, "इस गड़बड़झाले में अगर कोई चीज़ अच्छी हो सकती है तो वह है एकजुटता, जो सभी लोगों ने हमारे साथ दिखाई है।"

"उम्मीद करते हैं कि यह पुरस्कार राशि दोषी की पहचान करने में सहायक होगी और आलुओं से छेड़छाड़ का यह किस्सा ख़त्म हो जाएगा।"

नेशनल पोस्ट वेबसाइट ने अक्टूबर में ख़बर दी थी कि इस मामले के बाद क्षेत्र में भारी मात्रा में- करीब 3,63,000 किलो आलुओं को वापस मंगा लिया गया और जांच शुरू की गई। इसके बाद संदिग्ध आलुओं की जांच के लिए एक्सरे मशीन और मैटल डिटेक्टरों का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed