{"_id":"59b5177c4f1c1bb0488b568f","slug":"nato-said-north-korea-is-a-global-threat-and-requires-a-global-response","type":"story","status":"publish","title_hn":"NATO ने उत्तर कोरिया को वैश्विक खतरा बताया, कहा- मिलकर जवाब देने की जरूरत","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
NATO ने उत्तर कोरिया को वैश्विक खतरा बताया, कहा- मिलकर जवाब देने की जरूरत
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Sun, 10 Sep 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
Jens Stoltenberg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच जारी गतिरोध पर नाटो(NATO) ने प्रतिक्रिया दी है। नाटो ने कहा है कि उत्तर कोरिया का लापरवाह रवैया वैश्विक खतरा है और इसका जवाब भी वैश्विक रूप से देने की जरूरत है। नाटो सीधे तौर पर इस संकट से जुड़ा हुआ नहीं है। लेकिन उसने बार-बार उत्तर कोरिया को अपने परमाणु कार्यक्रम रोकने के लिए कहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: अड़ियल रुख जारी रखेगा किम जोंग, एक और बैलेस्टिक मिसाइल करेगा लॉन्च
विज्ञापन
नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उत्तर कोरिया का गैरजिम्मेदार व्यवहार वैश्विक खतरा है और इसे रोकने के लिए हमें वैश्विक प्रयास करने होंगे। स्टोलेनबर्ग ने यह कहने से इनकार कर दिया कि उत्तर कोरिया की ओर से अमेरिका क्षेत्र गुआम को धमकी दी गयी है।
विज्ञापन
नाटो के आर्टिकल 5 से इस क्षेत्र को कवर किया गया था जिसमें यह कहा गया कि एक सदस्य पर हमला सभी पर हमला है। स्टोलेनबर्ग ने बताया कि हमारा पूरा जोर इस समस्या के शांतिपूर्ण समाधान पर है। ब्रिटिश रक्षा मंत्री मिचेल फलून ने कहा कि सैन्य संघर्ष को हर हाल में टालना चाहिये।
पढ़ें: उत्तर कोरिया-अमेरिका की तनातनी में आखिर क्या करेगा रूस?
आपको बता दें कि NATO(North Atlantic Treaty Organization) एक सैन्य गठबंधन है, जिसकी स्थापना 4 अप्रैल 1949 को हुई। इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है। NATO ने एक सुरक्षा व्यवस्था बनाई है, जिसके तहत इस संगठन के सदस्य देश बाहरी हमले की स्थिति में आपसी सहयोग करने के लिए सहमत होंगे।