{"_id":"3ae69e20-3d2c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"napoleon-two-hundred-year-old-letter-auction","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपोलियन के दो सौ साल पुराने खत की नीलामी","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
नेपोलियन के दो सौ साल पुराने खत की नीलामी
बीबीसी हिंदी
Updated Mon, 03 Dec 2012 03:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपोलियन की लिखी एक 200-साल पुरानी चिट्ठी एक नीलामी में एक लाख बाईस हज़ार पाउंड में बिकी है। नेपोलियन की फ़ौज द्वारा रूस पर किए गए हमले के दौरान लिखी गई इस चिट्ठी को पेरिस के म्यूजियम ऑफ लेटर्स एंड मैनुस्क्रिप्ट ने ख़रीदा है।
विज्ञापन
कोड वर्ड में लिखे गए ख़त में क्रेमलिन को बम से उड़ा देने की बात कही गई है। खत के साथ उसके अर्थ की प्रतिलिपि भी खरीदार को दी गई। उम्मीद की जा रही थी कि साल 1812 में लिखा गया खत दस से पंद्रह हज़ार यूरो के बीच नीलाम हो सकता है।
विज्ञापन
नेपोलियन ने ये खत अपरने विदेश मंत्री हू बर्नर्ड मारेट को लिखा था। नेपोलियन ने मास्को पर कब्ज़ा कर लिया था लेकिन रूस की फ़ौजे वहां से हट गई थीं और जाड़ा शुरू हो गया था और फ्रांस के शासक को लग रहा था कि उन्हें वापस जाना होगा।
विज्ञापन
चिट्ठी की पंक्ति में लिखा गया है, "बाईस तारीख़ के तीन बजे मैं क्रेमलिन को उड़ा दूंगा।" खत में फ्रांस के शासक की निराशा साफ झलकती है जब वो कहते हैं, "मेरे घुड़सवार बुरी हालत में है, बहुत सारे घोड़े मर रहे हैं। कोशिश करें कि हम जितनी जल्द हो नए घोड़े ख़रीद सकें।"