फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Nadia Murad describes moment her family were massacred

नादिया ने बताया कैसे आईएस ने खत्म कर दिया उसका परिवार?

Wed, 17 Feb 2016 06:23 AM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 06:23 AM IST
विज्ञापन
Nadia Murad describes moment her family were massacred

तीन महीने तक खूंखार आतंकी संगठन की कैद में सेक्स गुलाम बनकर रही नादिया मुराद ने उस पल के पले बारे में बताया जब उसकी आंखों के सामने उसके पूरे परिवार को कत्ल कर दिया गया।

विज्ञापन


ब्रिटेन में अपने दर्द को बयां किया पूरी कहानी बताई नादिया ने। 21 वर्षीय नादिया ने ट्रेड यूनियन कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा आतंकियों ने मेरी आंखों के सामने मेरे सभी भाइयों को और मां को मार डाला। नादिया ने बताया कि उन खूंखार आतंकियों ने कोई रहम नहीं दिखाया और मेरे छह भाइयों-मां सब को मार डाला। उस समय मैं कुछ भी नहीं कर पाई।
विज्ञापन


नादिया ने ट्रेड यूनियन को संबोधित करते हुए कहा कि यह बात में अपने अनुभव के आधार पर नहीं बल्कि युद्ध क्षेत्र में फंसे सभी लोगों के हिसाब से कह रही हूं। नादिया ने बताया कि पिछले दो महीने के दौरान आईएसआईएस जैस आतंक संगठन के खिलाफ एक अभियान चलाकर अपने खराब अनुभवों को लोगों के संग बाट रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी 5,800 यजीदी महिलाएं और बच्चे फंसे हुए

Nadia Murad describes moment her family were massacred

आईएसआईएस के चंगुल में अभी भी हजारों लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि आईएस ने कब्जे में अभी भी 5,800 यजीदी महिलाएं और बच्चे फंसे हुए हैं।

आईएस ने कई लोगों को कत्ल कर दिया और उनकी तरफ से मचाई गई तबाही के चलते लाखों लोगों को सीरिया को छोड़ना पड़ा। नादिया ने इससे पहले भी संयुक्त राष्ट्र संघ में आईएस के खिलाफ अपनी बात कही थी।

उन्होंने बताया कि किस तरह से आईएस के लड़ाकों ने यजीदी समुदाय के आदमियों का कत्ल कर दिया और औरतों व बच्चों को अपने साथ लेते गए। आईएस इस्लाम के नाम पर निर्दोष लोगों का खून बहा रहा है।

कई लोग सोचते हैं कि मेरी कहानी कितनी ज्यादा निर्दयी है। पर मुझसे से भी ज्यादा दर्द भरी कहानी और लोगों की है। उन्होंने मेरे छह भाइयों को मारा। पर कई ऐसे परिवार भी है जहां पर उन्होंने 10 भाइयों तक का कत्ल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed