{"_id":"593730384f1c1b901c9c8e36","slug":"muslim-leaders-refuse-to-perform-funeral-prayers-for-london-attackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों के जनाजे की नमाज पढ़ने से ब्रिटेन के इमामों ने किया इनकार ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
आतंकियों के जनाजे की नमाज पढ़ने से ब्रिटेन के इमामों ने किया इनकार
एजेंसी/ लंदन
Updated Wed, 07 Jun 2017 04:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां मारे गए आतंकियों को रीति-रिवाजों से कब्र में दफ्न होना भी नसीब न होगा। इनका अंतिम संस्कार कराने से ब्रिटेन के इमामों ने इनकार कर दिया है। इन्होंने घोषणा की है कि कि वे पारंपरिक तरीके से इन आतंकियों का अंतिम संस्कार नहीं कराएंगे और न ही नमाजे जनाजा ही पढ़ाएंगे। इन लोगों का कहना है कि इन आतंकियों ने इस्लाम के खिलाफ जाकर गुनाह किया है, निर्दोषों का खून बहाया है।
विज्ञापन
ऐसे में ये लोग पारंपरिक तरीके से अंतिम संस्कार पाने का हक भी नहीं रखते है। इन सभी ने कहा कि इन लोगों ने जो गुनाह किया है वह किसी भी कीमत पर माफी योग्य नहीं है। उनकी गतिविधियां इस्लाम के तालीम के अनुरूप नहीं है। तमाम मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लंदन आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
इस बीच, लंदन आतंकी हमले में शामिल दो हमलावरों के घरों के आसपास नया तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। लंदन पुलिस का कहना कि शनिवार देर रात हुए हमले के बाद से इस बार्किंग इलाके से 12 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, जिनको बाद में रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन