फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Muslim girl student weared long skirt get out from school

लॉन्ग स्कर्ट पहनने पर मुस्लिम छात्रा को स्कूल से निकाला

Tue, 10 May 2016 06:07 AM IST
एजेंसी/ पेरिस
एजेंसी/ पेरिस Updated Tue, 10 May 2016 06:07 AM IST
विज्ञापन
Muslim girl student weared long skirt get out from school
डेमो पिक - फोटो : Getty

फ्रांस में ईसाई से मुस्लिम बनी एक छात्रा को केवल इसलिए स्कूल से निकाल दिया गया कि उसने लॉंग स्कर्ट पहन रखी थी। स्कूल प्रशासन ने निष्कासन की पुष्टि की है। प्रशासन के मुताबिक फ्रांस में छात्राएं लांग स्कर्ट फैशन के रूप में तो पहन सकती हैं, लेकिन धार्मिक उद्देश्य से नहीं।

विज्ञापन


प्रशासन का मानना है कि सारा ने धार्मिक उद्देश्य से स्कर्ट पहन रखी थी। किसी छात्रा ने लंबी स्कर्ट फैशन के तहत पहनी है या धार्मिक मंशा से, यह निर्धारित करने का अधिकार स्कूलों को है। फ्रांस में धर्मनिरपेक्ष संदेश देने के लिए साल 2004 में यह कानून पारित किया था। फिलहाल स्कूल की हेड टीचर ने मीडिया को बताया कि 16 साल की इस लड़की को उसकी लांग स्कर्ट की वजह से स्कूल में घुसने से रोक दिया गया है। लड़की की स्कर्ट कुछ  ज्यादा ही लंबी थी और यह एक तरह का धार्मिक दिखावा है।
विज्ञापन


टीचर का कहना है कि फ्रांस में साल 2014 से ही इस तरह की ड्रेस पर रोक लगाई जा चुकी है। छात्रा को उसके कपड़ों के कारण स्कूल से निकालने की यह खबर सोशल मीडिया सहित तमाम स्थानीय अखबारों में भी छाई रही। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने पूरे मामले को सुलझाने के लिए छात्रा के माता-पिता को मीटिंग के लिए बुलाया है। इससे पहले भी फ्रांस के कुछ स्कूलों में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed