{"_id":"bd923196-cdf9-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"mosque-destroyed-in-racial-attack-in-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन: नस्लीय हमले में मस्जिद नष्ट","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
लंदन: नस्लीय हमले में मस्जिद नष्ट
बीबीसी
Updated Wed, 05 Jun 2013 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी लंदन स्थित अल-रहमा इस्लामिक सेंटर को बुधवार की सुबह आग लगा कर तबाह कर दिया गया।
विज्ञापन
लंदन की पुलिस के अनुसार इंग्लिश डिफ़ेंस लीग (ईडीएल) के पत्र अल-रहमा इस्लामिक सेंटर के दो मंज़िला इमारत में चारों तरफ़ बिखरे पड़े थे।
ये इस्लामिक केंद्र लंदन में एक मस्जिद की सूची में शामिल है और सोमालियाई मुसलमानों का एक संगठन इसको इस्तेमाल करता है।
लंदन पुलिस की आतंक विरोध शाखा इस आग की जांच कर रही है।
मौक़े पर मौजूद बीबीसी के लंदन संवाददाता कर्ट बारलिंग के अनुसार केंद्र के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि दीवारों पर नस्लभेदी टिप्पणियां की गई थीं।
'बदले की कार्रवाई'
केंद्र के नेताओं के अनुसार ताज़ा घटना कुछ दिनों पहले वुलविच में एक ब्रितानी पुलिस की क्लिक करें हत्या के बदले की कार्रवाई है।
अल-रहमा केंद्र के एक सदस्य अबुबकर अली का कहना था, ''सोमालियाई मूल के लोग बहुत डरे हुए हैं। जो कुछ भी हुआ हम उसकी घोर निंदा करते हैं। इस हमले में किसी को चोट नहीं आई लेकिन इस आपराधिक कार्रवाई का प्रभाव बहुत गहरा होगा।''
लंदन पुलिस के एक अधिकारी एडरियन अशर ने कहा कि सभी समुदायों की सुरक्षा करना पुलिस की प्राथमिकता है।
उन्होंने सोमालियाई समुदायों के लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा, ''सभी समुदाय के लोग आश्वस्त रहें कि उनको हमारा समर्थन है और उनको कोई भी परेशानी हो, वे सीधे मुझे संपर्क कर सकते हैं।''
विज्ञापन
बुधवार की सुबह लगभग तीन बजे केंद्र को आग लगा दी गई लेकिन कोई भी जख़्मी नहीं हुआ। इस हमले से एक महिला को काफ़ी सदमा पहुंचा जिनका इलाज चल रहा है।
दमकल सेवा के अनुसार उन्हें सुबह तीन बजकर 14 मिनट पर सूचना मिली और आग पर क़ाबू पाने के लिए दमकल की छह गाडि़यों का इस्तेमाल किया गया।