{"_id":"587d4dd94f1c1b3703eff543","slug":"more-plastic-than-fish-in-sea-by-2050","type":"story","status":"publish","title_hn":"समुद्र में 2050 तक मछलियों से ज्यादा प्लास्टिक होंगी","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
समुद्र में 2050 तक मछलियों से ज्यादा प्लास्टिक होंगी
एजेंसी/ दावोस
Updated Tue, 17 Jan 2017 04:18 AM IST
विज्ञापन
विश्व आर्थिक मंच की उस रिपोर्ट पर चिंता जताई गई है जिसमें कहा गया है कि यदि उचित कदम नहीं उठाए गए तो वर्ष 2050 तक समुद्र में मछलियों से ज्यादा प्लास्टिक हो जाएंगी। इसी सिलसिले में भारत समेत 40 से अधिक देशों के उद्योग प्रमुखों ने प्लास्टिक कचरे की रीसाइक्लिंग की नई योजना तैयार करने के लिए सोमवार को बैठक की। योजना का मकसद प्लास्टिक की मौजूदा 14 प्रतिशत रीसाइक्लिंग बढ़ाकर 70 प्रतिशत तक करना है।
विज्ञापन
डब्ल्यूईएफ और एलेन मैकआर्थर फाउंडेशन की रिपोर्ट के बाद इस योजना पर विचार किया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 20 प्रतिशत प्लास्टिक पैकेजिंग को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
मसलन एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक बैग के बजाय दोबारा इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल किया जाए या फिर नए सिरे से इसकी डिजाइनिंग की जाए। यदि ऐसा होता है तो 50 प्रतिशत प्लास्टिक पैकेजिंग को लाभकारी बनाया जा सकता है। इससे मिक्स प्लास्टिक पर प्रति टन 90 डॉलर से 140 डॉलर की अतिरिक्त बचत हो सकती है।
विज्ञापन