फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Monarch Airlines is cancelling 3 lakh bookings

मोनार्क एयरलाइंस ने 3 लाख बुकिंग रद्द की, कंपनी का निकला दिवाला

Mon, 02 Oct 2017 03:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Mon, 02 Oct 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
Monarch Airlines is cancelling 3 lakh bookings
monarch

ब्रिटेन की मोनार्क एयरलाइंस सोमवार को बंद हो गई। यह ब्रिटिश एयरलाइन की सबसे बड़ी हार है। मोनार्क ने लगभग 3 लाख फ्यूचर बुकिंग को रद्द कर दिया और अपने कस्टमर्स से माफी मांगी। मोनार्क के चीफ एग्जीक्यूटिव ने कहा कि मैं माफी मांगता हूं, क्योंकि हमारी वजह से हजारों यात्रियों को तकलीफों का सामना करना पड़ा। यह हमारी हार है, मैं इस समस्या के लिए वास्तव में माफी मांगता हूं।

विज्ञापन


पढ़ेंं: अमेरिका: लास वेगास की फायरिंग में 20 की मौत, 100 से ज्यादा जख्मी, हमलावर ढेर
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट सचिव क्रिस ग्रेलिंग ने कहा कि कंपनी उड़ान के मामलों में 'प्राइज वार' का शिकार हो गई। इसलिए कस्टमर्स से कहा गया कि वो एयरपोर्ट पर ना आएं। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि मोनार्क के 2000 से ज्यादा कर्मचारी दूसरी जगह नौकरी पा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंं: चीन के साथ मिलकर 55 बिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा पाकिस्तान- रिपोर्ट

ब्रिटिश सरकार ने सिविल एविएशन अथॉरिटी से 30 से ज्यादा एयरक्रॉफ्ट तैनात करने के लिए कहा है जिससे फंसे हुए 1 लाख 10 हजार कस्टमर्स को वापस लाया जा सके। मोनार्क के खत्म होने से विश्व की कई बड़ी कंपनियों के लिए समस्या पैदा होगी,क्योंकि उन्होंने मोनार्क में मुनाफे के लिए पैसा लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed