फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   mobile application Reminders taking medicines on time is effective: Study

समय पर दवाई खाना याद दिलाता है यह एप, दिल के मरीजों के लिए बन सकता है जीवनदायी

Mon, 27 Aug 2018 02:46 PM IST
भाषा, मेलबर्न
भाषा, मेलबर्न Updated Mon, 27 Aug 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
mobile application Reminders taking medicines on time is effective: Study

स्मार्टफोन की एप्लिकेशन (एप) दिल के मरीजों के लिये जीवनदायी बन सकती है। एक नये अध्ययन में यह पता चला है कि मेडिकेशन रिमाइंडर एप मरीजों को समय पर दवा लेना याद दिला सकते हैं। अध्ययन ‘हार्ट’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इसमें यह पता चलता है कि उच्च-गुणवत्ता वाले आधुनिक मेडिकेशन रिमाइंडर एप दिल से संबंधित बीमारियों के मरीजों में दवा समय पर लेने की प्रवृत्ति बढ़ाते हैं।

विज्ञापन


मेडिकेशन एप यूं तो लंबे समय से ऑनलाइन उपलब्ध रहे हैं लेकिन यह पहली बार है जब अनुसंधानकर्ताओं ने दिल के मरीजों पर पड़ने वाले इनके प्रभाव का पता लगाया है, साथ ही यह भी जानने की कोशिश की है कि ये एप स्वास्थ्य और मानव व्यवहार के संदर्भ में काम करते हैं या नहीं।
विज्ञापन


अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि दिल के मरीजों में धमनी से संबंधित रोग वैश्विक तौर पर मौत का प्रमुख कारण होते हैं और करीब 40 प्रतिशत मरीज समय पर दवा लेने के आदी नहीं होते हैं इसलिए उन्हें दिल का दौरा पड़ने का खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में सिडनी यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर जूली रेडफर्न ने बताया, ‘‘धमनी से संबंधित हृदय रोग के मरीज अधिक मात्रा में दवाएं लेने से परेशान हो सकते हैं क्योंकि आमतौर पर उन्हें चार तरह की दवाएं लिखी जाती हैं जिन्हें कभी-कभी दिन में तीन बार लेना पड़ता है।’’ 


सिडनी यूनिवर्सिटी से कार्ला सैंटो ने बताया, ‘‘यह उत्साहजनक है कि एक मूलभूत एप, जिनमें से कुछ को मुफ्त में प्राप्त किया जा सकता है, वे लोगों की दवा लेने की प्रवृत्ति में सुधार कर सकते हैं और सेहत की जटिलताओं को रोक सकते हैं।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed