{"_id":"58d60efe4f1c1b870a1a469a","slug":"millions-of-uk-workers-at-risk-of-being-replaced-by-robots","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोबोट की वजह से 1 करोड़ लोगों की नौकरी खतरे में ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
रोबोट की वजह से 1 करोड़ लोगों की नौकरी खतरे में
amarujala.com- Presented by : जया पाण्डेय
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
रोबोट
इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि विज्ञान अगर मानवता के लिए वरदान है तो अभिशाप भी है। विज्ञान के कई खतरनाक प्रभावों का सामना हमें आए दिन करना पड़ता है।
विज्ञापन
इसका ताजा उदाहरण ब्रिटेन है जहां रोबोट की वजह से करीब 1 करोड़ कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।
विज्ञापन
अंग्रेजी बेवसाइट द गार्जियन पर छपी खबर के अनुसार आने वाले 15 सालों में करीब 1 करोड़ कर्मचारियों की जगह रोबोट ले लेंगे। कंसल्टेंसी फर्म पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में करीब 30 फीसदी नौकरियां कृत्रिम बुद्धि यानी रोबोट के खतरे में है। जबकि कुछ क्षेत्रों में तो आधे से ज्यादी नौकरियां जा सकती हैं।
विज्ञापन
हालांकि पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के मुताबिक कृत्रिम बुद्धि प्रौद्योगिकी यानी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी की वजह से उत्पादकता में वृद्धि होगी साथ ही नौकरी के नए अवसर भी पैदा होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले होलसेल और रिटेल के क्षेत्र में लगभग 22 लाख कर्मचारियों के नौकरी जाने का खतरा है।