फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Millions of suspicious spouses crash websites set up to find names of Ashley Madison 'cheaters'

बेवफा पार्टनर के राज खोलने वाली बेवसाइट हुई क्रैश, कारण जानेंगे तो होंगे चकित

Fri, 21 Aug 2015 06:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Aug 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
Millions of suspicious spouses crash websites set up to find names of Ashley Madison 'cheaters'

दुनियाभर में डेटिंग के लिए मशहूर ऐश्ले मेडीसन की वेबसाइट के हैक होने पर लाखों बेवफाओं की जान पर बन आई है। दरअसल, साइट को कुछ शरारती तत्वों ने हैक कर डेटिंग डेटा लीक कर दिया था। इससे लोग लाखों लोग एक साथ ये जानने के लिए साइट पर उमड़े उनका पार्टनर उनके प्रति कितना वफादार है।

विज्ञापन


साइट के यूजर्स में भारत के लोगों की तादाद भी चौकाने वाली हैं। सबसे ज्यादा तादात भरतीयों और अमेरिकियों की है। जीवनसाथी को धोखा देने वाले लोगों में तमाम ऐसे लोग है जो अमेरिका के खूफिया विभागों में काम करते हैं।
विज्ञापन


हैकर्स ने जो डेटा लीक किया उसमें लोंगो के नाम, घर का पता, फोन नंबर समेत तमाम ऐसी जानकारियां हैं जिनसे लोगों के बारे उनके बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। इस साइट पर दुनियाभर से करीब 37 लाख यूजर्स हैं। जिनमें एक लाख से ज्यादा यूजर्स अकेले ब्रिटेने के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैकर्स में शामिल साऊदी अरब के एक गे हैकर को ने अपना डर बयां किया है। इस हैकर का कहना है कि कहीं डेटा लीक करने की इस करतूत के लिए उसे मौत की सजा न सुना दी जाए।

सरकारी कर्मचारियों से लेकर नेताओं तक की खुली पोल

Millions of suspicious spouses crash websites set up to find names of Ashley Madison 'cheaters'

साइट पर लीक हुए डेटा में चौकाने वाले मामले सामने आए हैं। इनमें बैंक कर्मचारी, सरकारी कर्मचारी, यूएन के शांति दूतों, अग्निशमन, एनएचएस स्टाफ, बीबीसी पत्रकार, पुलिस अधिकारियों और यहां तक कि वेटिकन कर्मचारियों और नेताओं तक के नाम शामिल हैं।

लोगों को आगाह किया जा रहा है कि इस साइट का इस्तेमाल न करें, क्योंकि उन्हें ब्लैकमेल किया जा सकता है।

हैकर्स ने दावा किया है कि उनके पास लोगों के ई मेल एड्रेस, क्रेडिट कार्ड डिटेल, नग्न तस्वीरों और सेक्सुअल प्रेफरेंस की सीधी पहुंच हैं। एक लड़के ने हैकर्स के गुहार लगाई है कि वो लीक डेटा को पूरी तरह से मिटा दें, ताकि उसकी जान बच सके, क्योंकि वो ऐसे देश से है जहां अश्लीलता की सजा केवल मौत है।

एक शादीशुदा इंजीनियर ने अपना दुख ये कहते हुए बयां किया कि वो अपनी पत्नी से बचकर दूसरी लड़की के साथ सेक्स लाइफ गुजार रहा था। अगर डेटा डंप नहीं किया गया तो उसकी शादीशुदा जिंदगी में आग लग जाएगी।

इसी तरह एक ब्रिटिश महिला ने भी दुख जताते हुए बताया कि उसे नहीं पता कि कौन उसका दुश्मन बन बैठा है। मैं बस इतना जानती हूं कि जो भी हुआ बहुत बुरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed