फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   medvedev came out in support of pssi riot

पस्सी रायट के समर्थन में आगे आये मेदवेदेव

Fri, 14 Sep 2012 03:47 PM IST
मास्को/एजेंसी
मास्को/एजेंसी Updated Fri, 14 Sep 2012 03:47 PM IST
विज्ञापन
medvedev came out in support of pssi riot
रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने जेल में बंद पस्सी रायट संगठन की तीन युवतियों नाद्या कात्या और माशा के समर्थन में आगे आते हुये कहा है कि उन्हें रिहा कर दिया जाना चाहिये। श्री मेदवेदेव ने टेलीविजन पर जारी हुये अपने बयान में कहा इन तीनों द्वारा जेल में पहले ही बिताये जा चुके समय को ध्यान में रखते हुये निलंबित निर्णय सुनाया जाना उचित रहेगा।
विज्ञापन


इन तीनों महिलाओं के वकील निकोलाई पोलोजोव ने श्री मेदवेदेव के बयान का स्वागत करते हुये कहा हम देख रहे हैं कि रूसी राजसत्ता केंद्र में परिवर्तन आ रहा है। मेदवेदेव के रूप में प्रशासन ने समझ लिया है कि यह मामला कितना आगे जा चुका है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नदेज्दा तोलोकोनिकोवा, येकातेरिना सामुत्सेविच और मारिया अल्योखिना को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ क्राइस्ट द सेवियर कैथेड्रल में प्रार्थना करने के आरोप में 17 अगस्त को दो वर्ष कैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed