फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   match fixing revenue better then coca cola says interpol

कोका-कोला से अधिक कमाते हैं मैच फिक्सर

Fri, 18 Jan 2013 04:03 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 18 Jan 2013 04:03 PM IST
विज्ञापन
match fixing revenue better then coca cola says interpol

इंटरपोल के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि पूरे विश्व भर में फुटबॉल में होने वाली मैच फिक्सिंग से हर साल अरबों यूरो की कमाई होती है। इंटरपोल के महासचिव रॉनल्ड नोबेल ने फुटबॉल पर लगने वाले गैर कानूनी सट्टे के बारे में कहा कि ये कमाई उस स्तर की है जैसी कोको-कोला कंपनी का मुनाफा।

विज्ञापन


उन्होंने ये बयान ‘सट्टेबाजी की समस्या पर नियंत्रण कैसे किया जाए’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में दिया। इस सम्मेलन का आयोजन अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल फेडरेशन फीफा ने किया था। फीफा और इंटरपोल दोनों ने लोगों को सट्टेबाजी के बारे में शिक्षित करने के बारे में चर्चा की ताकि लोगों को सट्टेबाज़ों के दबाव से बचाया जा सके।
विज्ञापन


इंटरपोल महासचिव नोबेल ने कहा कि आपराधिक गुट ना सिर्फ मैच फिक्सिंग से खूब पैसा कमा रहे हैं बल्कि पैसे का अन्य देशों में गैर-कानूनी निवेश कर रहे हैं। कनाडा का उदहारण देते हुए उन्होंने कहा कि इस समस्या से कोई देश अछूता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उत्तर अमेरिकी देशों में फुटबॉल कोई बड़ा खेल नहीं है और इसका आयोजन भी छोटे स्तर पर स्वयंसेवक ही करते हैं। वहां भी खिलाड़ियों से अक्सर मैच फिक्सिंग के लिए संपर्क किया जाता है।

कई मुंह वाला दानव
इंटरपोल महासचिव नोबेल कहते हैं कि मैच फिक्सिंग एक कई मुंह वाला दानव है जिसे सुनियोजित राष्ट्रीय और अतंरराष्ट्रीय सहयोग से मारा जा सकता है। इस मौके पर फीफा महासचिव जेरोम वाल्के ने जोर दिया कि इस समस्या का समाधान शुरुआती स्तर पर होगा जहां युवा खिलाड़ियों को इस समस्या के बारे में जागरूक किया जाए।

जेरोम वाल्के ने कहा कि इस बात की कोई संभावना नहीं है कि खिलाड़ियों को सट्टेबाज़ी के बारे में जागरूक किए बगैर इस समस्या से पार पाया जा सके। ये पहली बार है जब इंटरपोल और फीफा ने साथ मिलकर मैच फिक्सिंग पर एक सम्मेलन का आयोजन किया है। इस सम्मेलन में 50 देशों से आए 200 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।


पिछले साल ही फीफा ने गैर कानूनी सट्टेबाजी को काबू करने के लिए इंटरपोल के साथ मिलकर 280 लाख डॉलर की एक योजना बनाई थी। ये पैसा अगले दस साल में भ्रष्टाचार विरोधी परियोजना में खर्च किया जाएगा जिसके तहत खिलाड़ियों, रेफरियों और अधिकारियों को शिक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed