{"_id":"5947198d4f1c1b2b598b4842","slug":"man-jailed-for-sharing-photo-of-london-fire-victim-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन अग्निकांड की फोटो फेसबुक पर साझा करने पर जेल ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
लंदन अग्निकांड की फोटो फेसबुक पर साझा करने पर जेल
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 19 Jun 2017 05:53 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन में एक 43 वर्षीय व्यक्ति को पश्चिमी लंदन स्थित 24 मंजिल रिहायसी इमारत में लगी भीषण आग और पीड़ितों की तस्वीर फेसबुक पर साझा करने के लिए जेल की सजा सुनाई गई है। ग्रीनफेल टॉवर अग्निकांड में 58 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग अब भी लापता हैं।
ओमेगा एमवाइकैंबो ने ग्रीनफेल अग्निकांड की एक वीडियो और शवों को ले जाते व्यक्तियों की दो तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की थी और उसके बाद पीड़ितों के चेहरे और शवों की पांच तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट की।
वेस्टमिनिस्टर मजिस्ट्रेट अदालत ने इस सार्वजनिक संचार के लिए इसे अपमानजनक और घृणित मामला माना और इसके लिए एमवाइकैंबो को दोषी पाया। एमवाइकैंबो इमारत से कुछ ही यार्ड की दूरी पर रहते हैं और रात्रि इमारत में आग लगाने की घटना को अपनी आंखों से देखा। उन्होंने अग्निशमन के अधिकारियों के लिए चाय बनाकर भी लाए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने अग्निकांड की फोटो अपने आईपोड से खींचकर फेसबुक पर पोस्ट कर दी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेश किया गया। उनके आईपोड और खींची गई तस्वीरों को भी जब्त कर लिया गया है।