फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   man in germany found 16 inch Zucchini thinks that was a WWII Bomb

16 इंच की तोरी को विश्व युद्ध का बम समझ बैठा शख्स, उठाया यह हैरान करने वाला कदम

Tue, 07 Nov 2017 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 07 Nov 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
man in germany found 16 inch Zucchini thinks that was a WWII Bomb
16 इंच की तोरी
जर्मनी की पुलिस के सामने उस वक्त अजीब सी स्थिति पैदा हो गई जब एक शख्स ने अपने खेत में पड़ी एक चीज को वर्ल्ड वॉर II का बम समझ लिया। जब पुलिस वहां पहुंची तो पता चला जिस 16 इंच की चीज को बम समझा जा रहा था वह असल में तोरी (खाने वाली हरी सब्जी) थी।
विज्ञापन


अनोखा विवाहः जर्मनी में प्यार, 7 समंदर पार इंडिया में की शादी, फेरे 8 लिए
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, जिस शख्स ने पुलिस को बुलाया था वह 81 साल का है। वह जब सुबह अपने पार्क में घूम रहा था तो उसने देखा कि वहां कुछ पड़ा था जो कि साइज में काफी बड़ा था और बम जैसा लग रहा था। इसपर उसने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने बताया कि सच में तोरी बम जैसी ही लग रही थी। उसका रंग काला था और वजन में वह लगभग पांच किलो की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलते रहते हैं बम: शख्स के फोन करने पर पुलिस ने इसलिए भी यकीन कर लिया क्योंकि जर्मन में ऐसे बम मिलते रहते हैं। जहां भी खुदाई होती है वहां से ऐसा कुछ मिलना काफी आम होता है। कई बार को बम को डिफ्यूज करने के लिए पुलिस को आसपास के इलाके में मौजूद हजारों लोगों को हटाना भी पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed