फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Man attacked police personnel outside Buckingham Palace

बकिंघम पैलेस के बाहर शख्स ने किया पुलिसकर्मियों पर हमला

Sat, 26 Aug 2017 03:02 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Sat, 26 Aug 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
Man attacked police personnel outside Buckingham Palace
बकिंघम पैलेस

बकिंघम पैलेस के बाहर एक शख्स ने शुक्रवार रात चाकू से हमला कर दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। घायल पुलिसकर्मियों के हाथ में मामूली चोट आई हैं। वहीं हमलावर युवक को भी हल्की चोट लगी है।

विज्ञापन


युवक ने पुलिसकर्मियों पर कर दिया हमला
पुलिस के अनुसार हमलावर युवक की उम्र 20 साल के आस-पास है। पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ में एक बड़ा चाकू देखा जिसके बाद वे उसे गिरफ्तार करने गए, उसी समय युवक ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


बकिंघम पैलेस में मौजूद नहीं था शाही परिवार का कोई सदस्य
हमलावर को महारानी एलिजाबेथ के आवास बकिंघम पैलेस के पास पुलिस को गंभीर शारीरिक क्षति पहुंचाने और हमला करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि हमले के समय शाही परिवार का कोई सदस्य बकिंघम पैलेस में मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी आतंकी घटना से जोड़ना जल्दबाजी
पुलिस के अनुसार यह घटना रात 8:35 (ब्रिटेन के समयानुसार) बजे की है। बकिंघम पैलेस के बाहर स्पर रोड पर बने मॉल के बाहर यह घटना हुई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इसे किसी आतंकी घटना से जोड़ना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed