फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Man arrested for chasing after plane in Ireland

आयरलैंड: फ्लाइट को रोकने के लिए हवाई पट्टी पर दौड़ा युवक, लगा इतने का जुर्माना

Sat, 29 Sep 2018 12:57 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for chasing after plane in Ireland

आयरलैंड के डबलिन एयरपोर्ट से एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल 21 मिनट देरी से हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद 23 साल के पैट्रिक केहोइ ने विमान के पीछे चिल्लाते हुए दौड़ लगाना शुरू कर दिया। उसने विमान को रोकने की हर संभव कोशिश की बिना इस बात की परवाह किए कि उसके ऐसा करने से लोगों के जीवन को खतरा हो सकता था।

विज्ञापन


युवक रुक-रुककर चिल्ला रहा था। केहोई को ऐसा करते देख रयानएयर एयरलाइन्स का स्टाफ भी वहां आ गया और उसे रोका। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। केहोई को डोर लॉक को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कोर्ट के सामने भी पेश किया गया।
विज्ञापन


इतने रुपये का देना पड़ा जुर्माना

फिलहाल केहोई को 250 डॉलर (18,140 रुपये) का जुर्माना देना पड़ा। जिसके बाद उसे अगली सुनवाई तक के लिए जमानत दे दी गई है। वहीं जिस विमान के पीछे वह भागा था उसने गुरुवार सुबह 7 बजे के करीब एम्सटर्डम के लिए उड़ान भरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed