{"_id":"5baf1f5f867a557f5742e85a","slug":"man-arrested-for-chasing-after-plane-in-ireland","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयरलैंड: फ्लाइट को रोकने के लिए हवाई पट्टी पर दौड़ा युवक, लगा इतने का जुर्माना","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
आयरलैंड: फ्लाइट को रोकने के लिए हवाई पट्टी पर दौड़ा युवक, लगा इतने का जुर्माना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
आयरलैंड के डबलिन एयरपोर्ट से एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल 21 मिनट देरी से हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद 23 साल के पैट्रिक केहोइ ने विमान के पीछे चिल्लाते हुए दौड़ लगाना शुरू कर दिया। उसने विमान को रोकने की हर संभव कोशिश की बिना इस बात की परवाह किए कि उसके ऐसा करने से लोगों के जीवन को खतरा हो सकता था।
विज्ञापन
युवक रुक-रुककर चिल्ला रहा था। केहोई को ऐसा करते देख रयानएयर एयरलाइन्स का स्टाफ भी वहां आ गया और उसे रोका। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। केहोई को डोर लॉक को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कोर्ट के सामने भी पेश किया गया।
विज्ञापन
इतने रुपये का देना पड़ा जुर्माना
फिलहाल केहोई को 250 डॉलर (18,140 रुपये) का जुर्माना देना पड़ा। जिसके बाद उसे अगली सुनवाई तक के लिए जमानत दे दी गई है। वहीं जिस विमान के पीछे वह भागा था उसने गुरुवार सुबह 7 बजे के करीब एम्सटर्डम के लिए उड़ान भरी थी।
विज्ञापन