फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Main gurudwara of britain and Mosque fired

ब्रिटेन के प्रमुख गुरुद्वारे और मस्जिद में लगाई आग

Thu, 07 Jun 2018 06:21 AM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Thu, 07 Jun 2018 06:21 AM IST
विज्ञापन
Main gurudwara of britain and Mosque fired
Fire
ब्रिटेन में एक प्रमुख गुरुद्वारे और एक मस्जिद में आग लगा दी गई। पुलिस इसे घृणा अपराधों के तौर पर देख रही है। ‘बीबीसी’ की एक खबर के अनुसार बीस्टन में हार्डी स्ट्रीट पर ‘जामा मस्जिद अबू हूरैरा मॉस्क’ और लेडी पीट लेन पर ‘गुरु नानक निष्काम सेवक जत्था गुरुद्वारे’ में आग लगा दी गई।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार मस्जिद के मेन गेट पर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3:45 बजे आग लगा दी गई। इसके कुछ मिनट बाद ही गुरुद्वारे के दरवाजे पर आग लगा दी गई। ‘सिख प्रेस संघ’ ने बताया कि गुरुद्वारे के दरवाजे पर पेट्रोल से भरी बोतल में आग लगा दी गई। इससे स्मोक अलार्म बज गया। इसके तुरंत बाद ही दमकल विभाग की गाड़ियों और पुलिस को बुलाया गया। इस तरह आग पर काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन


‘लीड्स डिस्ट्रिक्ट सीआईडी’ के जासूस निरीक्षक रिचर्ड होम्स ने कहा, ‘हम दोनों घटनाओं के करीब स्थानों पर होने और लगभग एक समय पर हमला होने के चलते इन्हें जुड़ा हुआ मान रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हालांकि जांच अभी प्रांरभिक स्तर पर है। यह भी लगता है कि धार्मिक स्थलों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया। हम आगजनी की दोनों घटनाओं को घृणा अपराध के तौर पर देख रहे हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed