फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   magnetic train make new world record in japan

एक घंटे में 603 किमी, जानिए तो जरा कौन सी है ये ट्रेन

Wed, 22 Apr 2015 11:40 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Apr 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
magnetic train make new world record in japan

दुनिया की सबसे तेज ट्रेनों के लिए मशहूर जापान ने एक बार फिर रफ्तार के मामले में नया रिकार्ड बनाया है। उसकी मैग्लेव ट्रेन ने मंगलवार को 603 किलोमीटर प्रति घंटा का वैश्विक कीर्तिमान बनाया है।

विज्ञापन


यानी अगर यह ट्रेन भारत में चले तो दिल्ली से मुंबई की करीब 1400 किमी की दूरी तकरीबन ढाई घंटे में तय की जा सकेगी। जबकि अभी सामान्य ट्रेन से यह सफर तय करने में 24 घंटे का वक्त लगता है।
विज्ञापन


टोक्यो के दक्षिण में माउंट फूजी के पास विद्युत चुंबक की मदद से चलने वाली मैग्लेव ट्रेन की रफ्तार का परीक्षण किया गया। इस ट्रेन को टोक्यो और नगोया के बीच चलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जापान अपनी तेज गति से दौड़ने वाली ऐसी मैग्लेव और बुलेट ट्रेनों की इस तकनीक को दुनिया भर को बेचने की योजना पर काम भी कर रहा है।

यह कारनामा देख लोग खुशी के मारे उछल पड़े

magnetic train make new world record in japan

सेंट्रल जापान रेलवे के मुताबिक, अत्याधुनिक प्रणाली से लैस सात डिब्बों वाली इस मैग्नेटिक लेविटेशन ट्रेन ने 603 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर अपने पहले के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। करीब 11 सेकेंड तक ट्रेन 600 किमी से ज्यादा की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ती रही।

हालांकि एक सप्ताह पहले ही इस ट्रेन ने 590 किमी की रफ्तार हासिल की थी। 2003 में भी जापान की एक ट्रेन ने 581 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर दुनिया में सनसनी मचा दी थी। जब ट्रेन की रफ्तार का परीक्षण हो रहा था, उस वक्त वहां दो सौ से ज्यादा लोग जमा थे। जैसे ही ट्रेन ने 600 से ज्यादा की रफ्तार दर्ज की, लोग खुशी के मारे उछल पडे़।

280 किमी का सफर 40 मिनट में
जापान सेंट्रल रेलवे इस ट्रेन को 500 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रियों के लिए 2027 तक चला सकता है ताकि टोक्यो और नगोया के बीच की 286 किमी की दूरी 40 मिनट में तय की जा सके। अभी इस सफर को तय करने में दोगुना समय लगता है। वहीं जापान की 2045 तक मैग्लेव ट्रेनों को टोक्यो और ओसाका के बीच भी दौड़ाने की योजना है। इन दोनों शहरों के बीच के सफर को महज एक घंटे सात मिनट में तय किया जा सकेगा।

भारत में सबसे तेज ट्रेनों की रफ्तार
नई दिल्‍ली-भोपाल श्ताब्दीः 150 किमी/ घंटा
नर्द दिल्ली- हावड़ा राजधानीः140 किमी/ घंटा
नई दिल्ली कानपुर शताब्दीः 140 किमी/ घंटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed