फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   magnetic area of earth sphere has save us from solar

सौर तूफान से बचाता धरती का दूसरा चुंबकीय क्षेत्र, जानें इससे जुड़ी खास बातें...

Fri, 13 Apr 2018 10:34 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
magnetic area of earth sphere has save us from solar

वैज्ञानिकों ने धरती के दूसरे चुंबकीय क्षेत्र का नक्शा अंतरिक्ष से तैयार किया है। धरती के स्थल मंडल (ठोस परत और ऊपरी भित्ति) पर मौजूद यह चुंबकीय क्षेत्र धरती को सौर तूफानों से बचाता है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की तीन सैटेलाइट की मदद से चार साल के अध्ययन के बाद इस नक्शे को तैयार किया गया है। इसमें जर्मनी के एक अंतरिक्ष यान, समुद्री जहाजों और विमानों से ली गई तस्वीरों के डाटा को भी शामिल किया गया है। यह अब तक का चुंबकीय क्षेत्र की सबसे ज्यादा जानकारी देने वाला नक्शा है। नक्शे में दिखता है कि कैसे इस चुंबकीय क्षेत्र में हजारों उतार चढ़ाव हैं। 

विज्ञापन


प्रोजेक्ट वैज्ञानिक डॉ इर्वान थेबाल्ट ने बताया, यह स्थल मंडल पर स्थित चुंबकीय क्षेत्र का सबसे ज्यादा रिसोल्यूशन वाला मॉडल है। 250 किलोमीटर की स्केल से जमीन को अभूतपूर्व तरीके से मापा गया है। यह हमारे पैरों के नीचे की जमीन के बारे में नई समझ प्रदान करता है। यह प्रोजेक्ट बड़ी कामयाबी है क्योंकि चुंबकीय क्षेत्र के बेहद छोटे उतार-चढ़ाव को रिकार्ड करता है। 
विज्ञापन


यूं करती धरती की हिफाजत
चुंबकीय क्षेत्र चार्ज की एक परत होती है, जो सौर आंधियों से आने वाले चार्ज को परावर्तित कर देती है। इस सुरक्षा परत के बिना ये कण ओजोन को भेद देंगे, जो अल्ट्रावायलेट विकिरण से बचाने वाला एक मात्र कवच है।  धरती के चुंबकीय क्षेत्र का ज्यादातर हिस्सा धरती के भीतर पिघले लोहे के अति गर्म समंदर से बनता है। पर इसका कुछ हिस्सा धरती के स्थल मंडल की चट्टानों से भी निर्मित होता है। चूंकि स्थल मंडल वाला चुंबकीय क्षेत्र कमजोर होता है, इसलिए इसे अंतरिक्ष से पकड़ना मुश्किल होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed