फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Loss of $ 3.7 billion to 13 indian banks by vijay Mallya Force India sale

माल्या की फोर्स इंडिया की बिक्री से 13 भारतीय बैंको को हुआ 3.7 अरब करोड़ का घाटा

Mon, 01 Oct 2018 06:56 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 01 Oct 2018 06:56 AM IST
विज्ञापन
Loss of $ 3.7 billion to 13 indian banks by vijay Mallya Force India sale

विजय माल्या की फार्मूला वन रेसिंग टीम ‘फोर्स इंडिया’ की पिछले महीने हुई बिक्री प्रक्रिया से 13 भारतीय बैंकों को करीब चार करोड़ पौंड (करीब 3 अरब 78 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है। भगोड़े भारतीय कारोबारी की फॉर्मूला वन रेसिंग टीम को अधिग्रहण की कोशिश में लगे दो बोली दाताओं में से एक ने बिक्री प्रक्रिया को अनुचित बताया है। 

विज्ञापन


लंदन हाई कोर्ट पहुंचा मामला

रूस के उर्वरक समूह उरलकेली ने कहा कि कंपनी के लिए उसकी सबसे ऊंची बोली को नजरंदाज करके प्रशासन ने अतिरिक्त धन हासिल करने का मौका खो दिया। यह अतिरिक्त राशि फोर्स इंडिया के शेयरधारकों को मिलती। उरलकेली ने प्रशासन के एफआरपी परामर्श के खिलाफ बृहस्पतिवार को लंदन हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 
विज्ञापन


कंपनी ने बोली प्रक्रिया में ‘पूर्वाग्रह और असमान व्यवहार’ का आरोप लगाते हुए करोड़ों डॉलर के नुकसान का दावा करते हुए यह कानूनी कार्यवाही शुरू की है। प्रशासन ने हालांकि जोर देकर कहा कि ‘बोली प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता’ बरती गई है। बोली प्रक्रिय्रा के पूरा होने के बाद फोर्स इंडिया का अधिकार रेसिंग प्वाइंट कंसोर्टियम को मिल गया। इस समूह की अगुवाई कनाडा के अरबपति लॉरेंस स्ट्रॉल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उरलकेली के वरिष्ठ स्वतंत्र निदेशक पॉल जेम्स ओस्टलिंग ने कहा, हमने परिसंपत्तियों और कारोबार को हासिल करने के लिए बहुत ऊंची बोली लगाई थी। उसका अधिकतर हिस्सा हितधारकों को जाता और टीम के पास फिर से काफी अधिक पूंजी हो जाती। हम हैरान हैं कि आखिर प्रशासकों ने अधिक-से-अधिक धन हासिल करने का अवसर क्यों गंवा दिया।

फोर्स इंडिया को खरीदना चाहती है उरलकेली

ओस्टलिंग ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि उरलकेली अब भी फोर्स इंडिया के स्वामित्व को हासिल करना चाहती है क्योंकि वह एक अच्छी फार्मूला वन रेसिंग टीम है। गौरतलब है कि शराब कारोबारी माल्या पर भारतीय बैंकों के साथ 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। 


वह फिलहाल लंदन में रह रहा है। भारत सरकार उसे देश वापस लाने की लगातार कोशिश कर रही है। उसके प्रत्यर्पण पर दिसंबर में सुनवाई होनी है। माल्या इससे पहले किंगफिशर एयरलाइंस और आईपीएल टीम रॉयल चैंलेजर बंगलूरू को भी बेच चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed