फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Lord Paul's son Angad's dead in london.

लॉर्ड स्वराज पॉल के बेटे अंगद की मौत

Tue, 10 Nov 2015 12:20 AM IST
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Lord Paul's son Angad's dead in london.

भारतीय मूल के ब्रितानी उद्यमी लॉर्ड स्वराज पॉल के बेटे अंगद की रविवार को एक दुखद घटना में मौत हो गई। वह लंदन स्थित अपने आठ मंजिला पेंटहाउस से गिर पड़े।

विज्ञापन


हादसे में उन्हें गहरी चोटें आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 45 वर्षीय अंगद केपारो समूह के सीईओ थे। इस समूह को उनके पिता ने ही शुरू किया है।

लंदन पुलिस ने बताया कि अंगद की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले को फिलहाल संदिग्ध न मानकर जांच की जा रही है। अंगद की मौत की खबर ऐसे समय पर आई है, जब केपारो समूह बुरे दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन

केपारो समूह के सीईओ थे अंगद

Lord Paul's son Angad's dead in london.

बता दें कि अंगद ने 10 साल पहले पेशे से वकील मिशेल बॉन से शादी की थी। वह केपारो समूह के सीईओ होने के अलावा फिल्मों के निर्माता भी थे।

उन्होंने ‘लॉक, स्टॉक एंड टू स्मोकिंग बैरल्स’ जैसी हिट फिल्म का निर्माण किया है। केपारो समूह 40 कंपनियों का संचालन करता है। ये समूह भारत समेत पूरी दुनिया में 10 हजार से भी ज्यादा लोगों को रोजगार मुहैया करता है।

अंगद के पिता लॉर्ड स्वराज पॉल ब्रिटेन के अरबपतियों में शामिल हैं। केपारो समूह का सालाना टर्नओवर एक अरब पाउंड से भी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed