फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   London terror attack: Attack Site 160km from India-Pak Match Venue

चैंपियंस ट्रॉफीः भारत-पाक मैच से पहले लंदन में हमला, स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ाई

Sun, 04 Jun 2017 03:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Sun, 04 Jun 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
London terror attack: Attack Site 160km from India-Pak Match Venue
स्टेडियम के बाहर सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : ANI

चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप बी के पहले मुकाबले में आज भारत की चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच विश्वकप 2015 के बाद खेला जाने वाला पहला मुकाबला है। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरे इस मैच पर लगी हुई हैं। लेकिन लंदन से ठीक 160 किलोमीटर दूर बर्मिंघम में आखिरकार दो साल लंबे अंतराल के बाद दोनों टीमों के बीच आज कोई मुकाबला हो रहा है।

विज्ञापन


वहीं इस महामुकाबले के पहले लंदन में तीन अलग-अलग जगहों पर आतंकी हमले हुए हैं। जिसको लेकर आज खेले जाने वाले इस मैच में क्रिकेट प्रेमियों के अंदर के अंदर दहशत का साया मंडरा रहा है। आतंकी हमले को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आपको बता दें कि मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे शुरु होगा। 
विज्ञापन


ब्रिटेन की राजधानी लंदन में शनिवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। लंदन ब्रिज पर एक बेकाबू वैन ने पैदल यात्रियों को टक्कर मारी। घटना में 6 लोगों के मारे जाने और करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है। मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि वैन की रफ्तार 50 मील से ज्यादा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि काफी संख्या में लोग इस मशहूर ब्रिज पर चहलकदमी कर रहे थे कि तभी एक अनियंत्रित वैन ने लोगों को टक्कर मारनी शुरू कर दी। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। वहीं हमले के बाद ब्रिज की ओर आने वाले सभी रास्तों और लंदन के अंडरग्राउंड ट्रेन स्टेशन को बंद करवा दिया गया है। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।


यह भी पढ़ें- क्या भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? 

दूसरी घटना ब्रिज के ही पास एक रेस्तरां की है जहां एक शख्स ने वहां खाना खा रहे लोगों पर चाकू से वार किए। इस दौरान वह चाकू को लहरा रहा था जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। इस हमले में 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed