{"_id":"5adc87a74f1c1ba1098b5e33","slug":"london-scientists-claim-video-games-help-learning-languages","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन के वैज्ञानिकों का दावा, भाषा सीखने में मददगार वीडियो गेम","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
लंदन के वैज्ञानिकों का दावा, भाषा सीखने में मददगार वीडियो गेम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Apr 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों का दावा है कि प्रसिद्ध वीडियो गेम नई भाषा सीखने में मदद कर सकता है। वैज्ञानिकों ने एसेसिन्स क्रीड द्वितीय वीडियो गेम का इस्तेमाल कक्षा में छात्रों का इतालवी भाषा सीखाने के लिए किया। स्पेन में सेंट लुइस विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर सिमोने ब्रेग्नी ने कहा कि उन्होंने 1975 में वीडियो गेम खेलना शुरू किया था। तब वह 12 साल के थे।
विज्ञापन
1980 के मध्य में शब्दों का रोमांचक गेम खेलना शुरू किया और महसूस किया कि उनकी अंग्रेजी निरंतर सुधरने लगी। ब्रेग्नी 1997 में भाषा प्रयोगशाला में कक्षा में वीडियो गेम को शामिल करना शुरू किया। 2009 में यह नई पीढ़ी की एनिमेटेड, इंटरैक्टिव एडवेंचर गेम की शुरुआत थी। नतीजतन उनके छात्रों ने अद्भुत परिणाम देने लगे।
विज्ञापन
यह पूरी तरह से वातावरण के अनुकूल था। इससे उनकी भाषा और संस्कृति दोनों में ही अभूतपूर्व सुधार हुआ। उनके ज्ञान में वृद्धि हुई। ब्रेग्नी ने कहा कि अब गेम पूरी तरह से विकसित है। वे इंटरैक्टिव फिल्में कर रहे हैं।
विज्ञापन