{"_id":"5ad87c824f1c1b58098b555e","slug":"london-pm-narendra-modi-arrives-for-chogm2018-received-by-pm-theresa-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"CHOGM 2018: राष्ट्रमंडल देशों के भविष्य पर चर्चा करने पहुंचे PM मोदी, हुआ ग्रैंड वेलकम","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
CHOGM 2018: राष्ट्रमंडल देशों के भविष्य पर चर्चा करने पहुंचे PM मोदी, हुआ ग्रैंड वेलकम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Apr 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
अपने यूके दौरे पर गए पीएम मोदी आज CHOGM 2018 में शिरकत कर रहे हैं। इस दौरान पीएम टेरेसा मे और स्कॉटलैंड के राष्ट्रमंडल महासचिव बैरोनेस पेट्रीसिया ने उनका स्वागत किया। यहां पीएम मोदी राज्य के अन्य प्रमुखों के साथ विंडसर कैसल में हैं। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रमंडल देशों के भविष्य पर चर्चा करना है। इस दौरान 1500 एनआरआई एक विशेष कार्यक्रम में मोदी से प्रश्न पूछ सकेंगे।
विज्ञापन
London: PM Narendra Modi arrives for #CHOGM2018, received by PM Theresa May and Commonwealth Secretary General Baroness Patricia Scotland pic.twitter.com/qoAYJlqyJi
— ANI (@ANI) April 19, 2018
विज्ञापन
रात बकिंघम पैलेस में ब्रिटेन की महारानी से मुलाकात करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत की बात, सबके साथ' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रसून जोशी ने किया। उनसे बात करते हुए पीएम मोदी ने शुरुआत ही भारतीय लोकतंत्र से की। पीएम मोदी ने जीवन की सच्चाई पर बोलते हुए अपने कई अनुभव भी साझा किए। पीएम मोदी ने कहा कि मैं रॉयल पैलेस में हूं ये भारतीयों की देन है।
विज्ञापन
लंदन में होने वाले राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन में 51 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हो रहे हैं।राष्ट्रमंडल के कुल 53 देशों में एकलौता पाकिस्तान इस सम्मेलन में भाग नहीं ले रहा है। यूके-इंडिया, दोनों देशों के लिए ये कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण समझा जा रहा है।
पीएम मोदी 17 अप्रैल को लंदन पहुंचे थे, जहां वो वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय में यूके में पहले आयुर्वेद केंद्र का अनावरण कर चुके हैं। 18 अप्रैल की शाम को पीएम मोदी पीएम टेरेसा मे की मेजबानी में उनके साथ डिनर कर चुके हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने बकिंघम पैलेस में रानी एलिजाबेथ II के साथ मुलाकात की।