फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   London: PM Narendra Modi arrives for #CHOGM2018, received by PM Theresa May

CHOGM 2018: राष्ट्रमंडल देशों के भविष्य पर चर्चा करने पहुंचे PM मोदी, हुआ ग्रैंड वेलकम

Thu, 19 Apr 2018 04:55 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
London: PM Narendra Modi arrives for #CHOGM2018, received by PM Theresa May

अपने यूके दौरे पर गए पीएम मोदी आज CHOGM 2018 में शिरकत कर रहे हैं। इस दौरान पीएम टेरेसा मे और स्कॉटलैंड के राष्ट्रमंडल महासचिव बैरोनेस पेट्रीसिया ने उनका स्वागत किया। यहां पीएम मोदी राज्य के अन्य प्रमुखों के साथ विंडसर कैसल में हैं। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रमंडल देशों के भविष्य पर चर्चा करना है। इस दौरान 1500 एनआरआई एक विशेष कार्यक्रम में मोदी से प्रश्न पूछ सकेंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन



रात बकिंघम पैलेस में ब्रिटेन की महारानी से मुलाकात करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत की बात, सबके साथ' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रसून जोशी ने किया। उनसे बात करते हुए पीएम मोदी ने शुरुआत ही भारतीय लोकतंत्र से की। पीएम मोदी ने जीवन की सच्चाई पर बोलते हुए अपने कई अनुभव भी साझा किए। पीएम मोदी ने कहा कि मैं रॉयल पैलेस में हूं ये भारतीयों की देन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन में होने वाले राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन में 51 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हो रहे हैं।राष्ट्रमंडल के कुल 53 देशों में एकलौता पाकिस्तान इस सम्मेलन में भाग नहीं ले रहा है। यूके-इंडिया, दोनों देशों के लिए ये कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण समझा जा रहा है। 


पीएम मोदी 17 अप्रैल को लंदन पहुंचे थे, जहां वो वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय में यूके में पहले आयुर्वेद केंद्र का अनावरण कर चुके हैं। 18 अप्रैल की शाम को पीएम मोदी पीएम टेरेसा मे की मेजबानी में उनके साथ डिनर कर चुके हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने बकिंघम पैलेस में रानी एलिजाबेथ II के साथ मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed