फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   London is a beautiful place and it deserves a salute again and again

लंदन ऐसी खूबसूरत जगह, जिसे बार-बार सलाम

Sun, 10 Dec 2017 05:55 AM IST
अंकिता बंगवाल 
अंकिता बंगवाल  Updated Sun, 10 Dec 2017 05:55 AM IST
विज्ञापन
London is a beautiful place and it deserves a salute again and again

मैं जब स्कूल जाया करता था और मैप देखा करता था, तो ताज्जुब होता था कि अरे वाह! यहां मध्यप्रदेश है। यहां गुजरात है। दिल्ली है। राजस्थान है। मैं सोचा करता था कि जब बड़ा हो जाऊंगा और कमाने लगूंगा, तो पैसे बचाकर घूमने भी जाया करूंगा। फिर जब बड़ा हुआ और काम करने लगा, तो घूमने भी गया। स्टेज शोज करने के लिए अलग-अलग शहर जाने मौका का मिला और अब तो फोकट में घूमने को मिलता है। घूमना शुरू से ही मुझे बहुत सुहाता है। 

विज्ञापन


अभी तो मुंबई में रहकर ही सब टीवी पर प्रसारित होने वाले अपने शो 'पार्टनर्स-ट्रबल हो गई डबल' की शूटिंग में व्यस्त हूं, जिसमें मैं एक मजेदार किरदार में लोगों को गुदगुदाता हुआ नजर आऊंगा। इसी के चलते फिलहाल मैं कहीं घूमने नहीं जा पाया हूं, लेकिन मुझे याद है एक शो के लिए मैं जब पहली बार इंग्लैंड गया था, तो वहां लंदन शहर को देखता ही रह गया था। लंदन इंग्लैंड की राजधानी है और बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां का हर कोना बेहद खूबसूरत है। पहली बार लंदन शहर को देखते ही मुझे उससे मोहब्बत हो गई थी। 
विज्ञापन


वैसे अगर देखा जाए, तो हमारा देश भी बहुत खूबसूरत है। यहां हर धर्म के लोग हैं। मुझे अपने देश में मुंबई शहर ही बहुत ज्यादा पसंद है और इसकी वजह यह है कि यह कॉस्मोपॉलिटन शहर है और यहां हरदम मसाला रहता है। फिर काम और परिवार यहीं है, तो इसलिए भी मुंबई पसंद है, लेकिन लंदन के क्या कहना? वहां के लोग बहुत सादे हैं। बहुत मेहनती हैं। वहां हर कोई अपना काम पूरी ईमानदारी और मन लगाकर करता है। लंदन में घूमने के लिए भी बहुत सारी जगह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पेट्रोल से नहीं यहां कॉफी से चलती हैं बस, मजाक न समझें


जैसे- लंदन का टावर ब्रिज, वहां का बकिंघम और केंसिंग्टन पैलेस, मैडम तुसाद, थेम्स नदी, ब्रिटिश म्यूजियिम आदि। वहां की ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट काफी प्रसिद्ध है। लंदन का बकिंघम पैलेस वहां के राजा-महाराजाओं के इतिहास की कहानी दर्शाता है। टावर ऑफ लंदन भी अपने आप में अजूबा है। वेस्टमिंस्टर ब्रिज के पास स्थित पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर भी पर्यटकों के घूमने के लिहाज से देखने लायक जगह है। यह लंदन में प्रतिष्ठित ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। यहां पैलेस के पास एक बहुत बड़ा क्लॉक टावर भी है, जिसे ‘बिग बेन’ के नाम से जाना जाता है। 

मुझे जब भी टाइम मिलता है, तो मैं लंदन जाना ही पसंद करता हूं। यहां के हर कोने को बार-बार देखने का मन करता है। यहां के लोगों से मिलकर भी मुझे हमेशा खुशी होती है। लंदन में कोई भी किसी के जीवन में दखल नहीं देता। आप कहीं खाना खाने जाएं, तो देखेंगे कि वहां के वेटर आदि को मतलब नहीं होता कि आप उसे टिप देंगे या नहीं। वह, बस अपनी सर्विस देकर किनारे हो जाते हैं। सभी लोग पूरे व्यवस्थित तरीके से काम करते हैं। मैं तो लंदन को बार-बार सलाम करता हूं। आप लंदन जाएंगे, तो मन खुश हो जाएगा। वहां के लोग, उनकी ईमानदारी, उनका भोलापन एक सीख है हमारे लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed