{"_id":"5948a8ec4f1c1bc6248b482d","slug":"london-attacker-wanted-to-kill-all-muslims-but-imam-was-saved-us-witnesses","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन अटैक: चश्मदीद ने कहा- 'सभी मुस्लिमों को मारना' चाहता था हमलावर, इमाम ने बचा लिया","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
लंदन अटैक: चश्मदीद ने कहा- 'सभी मुस्लिमों को मारना' चाहता था हमलावर, इमाम ने बचा लिया
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
London attack
- फोटो : Afp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन में रविवार देर रात हुए हादसे में हमलावार चिल्ला- चिल्ला कर कह रहा था कि मैं सभी मुस्लिमों को मार दूंगा। मामले में एक चश्मदीद का कहना है कि हमलावार सभी मुस्लिमों पर वैन चढ़ाकर उन्हें कुचल देना चाहता था लेकिन इमाम ने हम लोगों बचाने में बहुत सहायता की। चश्मदीद ने बताया कि वह पास के एक कैफे में बैठा हुआ था। वहां से ही उसने हटना का दर्दनाक मंजर देखा।
विज्ञापन
बताते चले कि रविवार रात को एक तेज रफ्तार वैन मस्जिद के नजदीक सड़क पर चल रहे लोगों कुचल दिया था। इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर थी। मामले में मेट्रोपॉलिटिन पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। ये हादसा लंदन के फिन्सबरी पार्क इलाके की सेवन सिस्टर्स रोड का पर हुआ था।
विज्ञापन
बता दें कि हादसे के बाद 10 से ज्यादा लोगों के गंभीर रूप से घायल और एक की मौत हो गई थी। मामले में आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। चौंकाने वाली बात है कि हमलावार चीख-चीख कर कह रहा था कि मैं सभी मुस्लिमों को मार दूंगा। मामले में एक विटनेस से मिली जानकारी के मुताबिक इमाम ने लोगों को बचाने में बहुत ममद की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हमले वाली जगह बेहद भीड़-भाड़ वाला इलाका था। जहां करीब 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। एक स्थानीय शख्स ने कहा कि जैसे ही लोग मस्जिद से निकल रहे थे, वैन उनके ऊपर चढ़ गई। लोगों ने दौड़ना शुरू कर दिया और उन्हें समझ नहीं आ रहा था आखिर हो क्या रहा है।
द गार्जियन अखबार के मुताबिक एक चश्मदीद ने बताया कि वो पल बेहद खौफनाक था। जब वैन लोगों को कुचल रही थी, उस वक्त भागो-भागो चीखा जा रहा था। उसने कहा कि वो काफी डर गया था क्योंकि उसके पास कई लोग बुरी तरह जख्मी पड़े थे।
एक चश्मदीद ने बताया कि वो कैफे में बैठा हुआ था और उसका कजिन बाहर घायल हो गया, वो अब हॉस्पिटल में है। एक महिला ने बीबीसी को बताया कि उसने खिड़की से बाहर देखा कि लोग इधर-उधर जमीन पर पड़े हुए थे और लगातार दर्द से चीख रहे थे। लेकिन वहां पर मौजूद इमाम ने लोगों को बचाने में बहुत सहायता की।