फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   london airspace has shut down due to technical errors

लंदन में हवाई यातायात ठप

Sat, 13 Dec 2014 08:24 AM IST
Updated Sat, 13 Dec 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
london airspace has shut down due to technical errors

दुनिया के सबसे व्यस्ततम हवाई यातायात वाले ब्रिटेन के लंदन एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है। कंप्यूटर सिस्टम में गड़बड़ी के बाद ये हालात पैदा हुए हैं। एयर ट्रैफिक कंट्रोलरों ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


यूके एयर ट्रैफिक कंट्रोलर नैट्स ने तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि की है और बताया है कि ये गड़बड़ी हैंपशायर के स्वानविक कंट्रोल सेंटर में हुई।

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर का कहना है कि कम्प्यूटर में तकनीकी खराबी आने के बाद लंदन का हवाई यातात स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे तक बंद किया जा रहा है।

हवाई सुरक्षा निकाय की यूरोकंट्रोल बेबसाइट पर इस संबंध में सूचना दी गई है। एक बयान में कहा गया है कि इस समस्या को खत्म करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट की उड़ानों में देर हो रही है और उतरने वाले हवाई जहाजों को वापस भेजा जा रहा है। गेटविक को आने वाले जहाज लगातार उतर रहे हैं और उड़ान भरने वाले सभी जहाज हवाई अड्डे पर खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोकंट्रोल का कहना है, "लंदन के एरिया कंट्रोल सेंटर में फ्लाइट डाटा कम्प्यूटर सर्वर में गड़बड़ी पैदा हो गई है और इंजीनियर इसे हल करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed