फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Kate Middleton gave birth to a baby girl

ब्रिटेन के शाही परिवार में आई 'नन्ही परी'

Sat, 02 May 2015 05:14 PM IST
Updated Sat, 02 May 2015 05:14 PM IST
विज्ञापन
Kate Middleton gave birth to a baby girl

ब्रिटेन के शाही परिवार में फिर किलकारी गूंजी है। किंगस्टन पैलेस ने इसकी घोषणा की है।

विज्ञापन


पैलेस ने एक बयान जारी कर कहा है कि डजेच ऑफ़ कैम्ब्रिज केट मिडलटन ने लंदन में स्थानीय समय के अनुसार सुबह आठ बजकर 34 मिनट पर बच्ची को जन्म दिया।

शाही परिवार के नए मेहमान के जन्म के समय ड्यूक ऑफ़ कैम्ब्रिज राजकुमार विलियम भी मौजूद थे।

बयान में कहा गया है कि केट मिडलटन और उनकी बच्ची स्वस्थ हैं।

(नोटः तस्वीर में अपनी पहली संतान के साथ प्रिंस विलियम और केट मिडलटन।)

शाही परिवार में खुशी

Kate Middleton gave birth to a baby girl

बच्चे के जन्म की सूचना महारानी एलिज़ाबेथ समेत शाही परिवार के सभी सदस्यों को दे दी गई है और सभी नए मेहमान के आने की ख़बर से सभी बहुत खुश हैं।

बच्ची का नाम अभी तय नहीं किया गया है और अगले कुछ दिनों में तय होगा।

इससे पहले, केट मिडलटन ने लिंडो विंग के उसी सेंट मेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने जुलाई 2013 में प्रिंस जॉर्ज को जन्म दिया था।

केट राजकुमार प्रिंस के साथ अस्पताल गई थी और उन्हें स्थानीय समय के अनुसार 6 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed