फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   kate gives birth to a boy britain jubilant

ब्रिटेन के शाही घराने में आया नया राजकुमार

Tue, 23 Jul 2013 10:27 AM IST
Updated Tue, 23 Jul 2013 10:27 AM IST
विज्ञापन
kate gives birth to a boy britain jubilant

डचेज़ ऑफ कैम्ब्रिज ने बेटे को जन्म दिया है। केन्सिंग्टन पैलेस ने ये घोषणा की है।

विज्ञापन


केट ने पश्चिमी लंदन के सेंट मैरी अस्पताल में शाही बच्चे को जन्म दिया।

शाही परिवार के इस नए सदस्य का जन्म ब्रितानी समय के अनुसार दोपहर बाद चार बजकर 24 मिनट पर हुआ और नवजात शिशु का वजन तीन किलो 628 ग्राम है।

महल की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि डचेज़ और उनकी संतान, दोनों बिल्कुल सही हैं और रात भर अस्पताल में ही रहेंगे।

शाही बच्चे के पैदा होने की खबर बकिंघम पैलेस में सुसज्जित पट्टिका पर प्रदर्शित की गई है।

बधाइयां
इससे पहले सेंट मैरी अस्पताल से शाही महल का एक अधिकारी मेडिकल स्टाफ का हस्ताक्षर किया हुआ बुलेटिन पुलिस की देखरेख में महल ले गया।

एक प्रेस विज्ञाप्ति के अनुसार शाही बच्चे के जन्म के समय ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज यानी प्रिंस विलियम भी मौजूद थे।

इसके अनुसार, “महारानी, ड्यूक ऑफ एडिनबरा, प्रिंस ऑफ वेल्स, डचेज़ ऑफ कॉर्नवाल, प्रिंस हैरी और दोनों परिवारों के लोगों को इस ख़बर के बारे में सूचित कर दिया गया है और सभी इससे प्रफुल्लित हैं।”

ब्रितानी प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ट्विटर पर लिखा है, “मैं ड्यूक और डचेज़ के लिए खुश हूं कि उनके बेटे का जन्म हो गया है। पूरा देश जश्न मनाएगा। वो जबरदस्त माता पिता साबित होंगे।”
विज्ञापन


विपक्षी लेबर पार्टी के नेता एड मिलिबैंड ने ट्विटर पर लिखा है, “ड्यूक और डचेज़ ऑफ कैम्ब्रिज को बहुत बहुत बधाई। मैं उनके और उनके बच्चे के लिए खुशियों और अच्छी सेहत की कामना करता हूं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीसी के शाही मामलों के संवाददाता पीटल हॉन्ट का कहना है कि ड्यूक और डचेज़ ने अपनी संतान के पैदा होने की खबर अपने परिवार को देने से पहले खुद उसके साथ कुछ समय बिताया।

बीबीसी संवाददाता के अनुसार शाही डॉक्टर ने शाही परिवार के नए सदस्य के आगमन को “अदभुत बच्चा, सुंदर बच्चा” कहा है।

इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफेन हार्पर ने बधाई देते हुए कहा है, “कनाडा के लोग शाही परिवार के नए सदस्य के जन्मदिन पर बेहद खुश हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed