{"_id":"bfb19433b506ad1f3b34b6c7f7db82f7","slug":"kastro-found-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल तक महिलाओं को बंधक बनाने वाले कास्त्रो की मौत","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
दस साल तक महिलाओं को बंधक बनाने वाले कास्त्रो की मौत
बीबीसी
Updated Wed, 04 Sep 2013 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस साल तक तीन महिलाओं को बंधक बनाने वाले कास्त्रो की मौत हो गई है। कास्त्रो ने अपने कमरे में लटककर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
अमेरिका के ओहायो के क्लीवलैंड में तीन महिलाओं को दस साल तक घर में बंधक बनाकर रखने के दोषी एरिअल कास्त्रो जेल के अपने कमरे में लटके हुए पाए गए हैं।
जेल अधिकारियों ने बताया कि उनकी मौत अस्पताल में हुई। जेल के चिकित्सा अधिकारी उन्हें बचा पाने में सफल नहीं हो पाए थे।
कास्त्रो ने तीन महिलाओं को अपने घर में क़रीब एक दशक तक बंधक बना कर रखा था। वे इन महिलाओं को जंजीर से बांधकर रखते थे और उनके साथ बलात्कार करते थे।
इस साल एक अगस्त को उन्हें बिना पैरोल के उम्रकैद और एक हज़ार साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी।
जिस घर में कास्त्रो ने महिलाओं को बंधक बनाया था उसे गिरा दिया गया था।
रास्ते से अपहरण
53 साल के कास्त्रो पहले स्कूल बस चलाते थे। उन्होंने 32 साल की मिशेल नाइट, 27 साल की अमांडा बेरी और 23 साल की जिना डिजीसस को साल 2002 से 2004 के बीच अगवा किया था।
ओहायो पुनर्वास और सुधार विभाग की प्रवक्ता जोएलन स्मिथ ने कहा, "उन्हें रक्षात्मक हिरासत में रखा गया था यानी कि वो एक कमरे में अकेले थे और हर 30 मिनट में निगरानी की जाती थी।"
विज्ञापन
जोएलन स्मिथ ने कहा, ''कास्त्रों को लटका हुआ देखने पर जेल के चिकित्साकर्मियों ने उनकी जान बचाने की कोशिश की। थोड़ी देर बाद उन्हें जेल के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उन्हें रात 10: 52 बजे मृत घोषित कर दिया गया।''
विज्ञापन
जोएलन स्मिथ का कहना है कि इस पूरी घटना की जांच की जा रही है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कास्त्रो को रक्षात्मक हिरासत में रखा गया था लेकिन उन पर आत्महत्या वाली निगरानी नहीं रखी जा रही थी।
जिना डीजिसस जब ग़ायब हुईं तब उनकी उम्र 14 साल थी। अमांडा बेरी 16 साल और मिशेल नाइट को 21 साल की उम्र में अगवा किया गया था।
अमांडा बेरी को कास्त्रो से एक बच्चा भी हुआ। अमांडा ने इस साल छह मई को किसी तरह उस घर का दरवाज़ा तोड़कर पुलिस से संपर्क किया था।
बुरी लत
कास्त्रो को भी उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। उन पर अपहरण, बलात्कार और हत्या जैसे आरोप लगाए गए थे।
जिस समय कास्त्रो को सजा सुनाई गई उन्होंने अदालत से कहा था,'' मैं कोई हिंसक शिकारी नहीं हूँ। मैं कोई राक्षस नहीं हूँ। मैं एक सामान्य आदमी हूं, मैंने जो भी किया वह सेक्स से वशीभूत होकर किया।''
उन्होंने कहा, ''मैं एक बीमार व्यक्ति हूँ। मेरी एक बुरी लत है, ठीक उसी तरह जैसे एक शराबी की होती है।''
उन्होंने कहा कि महिलाओं के अपहरण की योजना उन्होंने कभी नहीं बनाई। लेकिन अपनी पहली शिकार के अपहरण ने उन्होंने प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने किए ''सभी कामों के लिए माफी मांगी।''
कास्त्रो को 937 आरोपों का दोषी पाया गया। अभियोजन पक्ष से समझौते की वजह से उन्हें हत्या के आरोप के लिए संभावित मौत की सज़ा नहीं हुई थी।
सजा सुनाते हुए न्यायाधीश माइकल रूसो ने कहा कि कास्त्रो जैसे लोग जो कि दूसरों को गुलाम बनाते हैं, उनके लिए दुनिया में कोई जगह नहीं है।