फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   julian Assange may surrender

ब्रितानी पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं असांजे

Thu, 04 Feb 2016 06:17 PM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
julian Assange may surrender

विकीलीक्स संस्थापक जूलियन असांजे ब्रिटेन की पुलिस के आगे आत्मसमर्पण कर सकते हैं। जूलियन असांजे ने गुरुवार को विकीलीक्स के ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "यदि संयुक्त राष्ट्र ये घोषणा करती है कि मैं ब्रिटेन और स्वीडन के खिलाफ मामला हार गया हूं तो मैं खुद को ब्रितानी पुलिस के हवाले कर दूंगा। क्योंकि इस मामले में अब आगे अपील करने का कोई मतलब नहीं।"

विज्ञापन


उन्होंने आगे ट्वीट किया, "जबकि यदि सरकारी पक्ष गलत साबित होता है तो उम्मीद करता हूं कि मेरा पासपोर्ट तुरंत लौटा दिया जाएगा और भविष्य में मेरे गिरफ्तार किए जाने का कोई प्रयास नहीं किया जाएगा।"

विज्ञापन

ब्रिटेन और स्वीडन से जुटाए सबूत

julian Assange may surrender

संयुक्त राष्ट्र का 'वर्किंग ग्रुप ऑन आरबिट्ररी डिटेन्शन' शुक्रवार को जूलियन असांजे के मामले में अपनी छानबीन के नतीजों की घोषणा करने वाला है।पैनल के कानूनी जानकारों ने किसी फैसले पर पहुंचने के लिए ब्रिटेन और स्वीडन से साक्ष्य जुटाएं हैं।

2014 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को शिकायत की थी कि उन्हें 'स्वैच्छिक हिरासत' में रखा गया है।जूलियन असांजे ने जून 2012 से लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में शरण ले रखी है। उन पर यौन शोषण का आरोप है।

हालांकि इस आरोप से वे इनकार करते रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई मूल के असांजे को स्वीडन ने यूरोपीय गिरफ्तारी वारंट के तहत लंदन में 2010 में गिरफ्तार किया गया था।

असांजे से सवाल करने का रास्ता साफ होगा

julian Assange may surrender

2012 में असांजे ने इक्वाडोर से उन्हें शरण देने की अपील की थी। अपील को स्वीकारते हुए इक्वाडोर उन्हें अपने लंदन स्थित दूतावास में शरण दे दी थी।

दरअसल असांजे को डर था कि अगर उन्हें प्रत्यर्पित किया जाता है तो स्वीडन पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर अमेरिका भेज दिया जाएगा।

वहां उनपर गुप्त सरकारी दस्तावेज लीक करने के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा। दो महीने पहले स्वीडन अधिकारियों ने कहा था कि उन्हें इक्वाडोर के साथ किसी समझौते पर पहुंचने की उम्मीद है जिससे लंदन में असांज से सवाल करने का रास्ता साफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed