{"_id":"5698e1ac-fe5a-11e1-a185-d4ae52ba91ad","slug":"julian-assange-case-is-political-says-vladimir-putin","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलियन असांजे का मामला राजनीतिक: पुतिन","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
जुलियन असांजे का मामला राजनीतिक: पुतिन
मास्को/एजेंसी
Updated Fri, 14 Sep 2012 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे के मामले पर रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन का मानना है कि यह मामला राजनीतिक लगता है। उन्होंने असांजे के स्वीडन प्रत्यर्पण को लेकर ब्रिटेन पर दोबारा रुख अपनाने का भी आरोप लगाया है। पुतिन ने एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में कहा कि उन्होंने (ब्रिटिश न्यायपालिका) उसके प्रत्यर्पण का निर्णय लिया है। यह क्या है, वास्तव में यह दोहरा मापदंड है और यह साफ है।
क्रमलिन ने इस साक्षात्कार की प्रतियां जारी की हैं। पुतिन ने कहा कि जहां तक मैं जानता हूं इक्वाडोर ने स्वीडन से गारंटी मांगी है कि असांजे को वहां से अमेरिका प्रत्यर्पित नहीं किया जाएगा। उसे अभी तक ऐसी कोई गारंटी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह बातें सोचने पर मजबूर करती हैं कि यह राजनीतिक मामला है। पुतिन ने कहा कि हमें हमेशा ब्रिटेन में न्यायापालिका की स्वतंत्रता के बारे में बताया जाता है। यह एक निर्णय लेती है और कोई इसे प्रभावित नहीं कर सकता
असांजे फिलहाल अपने स्वीडन प्रत्यर्पण से बचने के लिए ब्रिटेन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में छुपे हुए हैं। उन्हें डर है कि स्वीडन से उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित किया जा सकता है जहां उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चल सकता है।