{"_id":"0dc24d3c-4a55-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"jimmy-saville-report-criticized-bbc","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिमी सेविल रिपोर्ट पर बीबीसी की आलोचना","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
जिमी सेविल रिपोर्ट पर बीबीसी की आलोचना
बीबीसी हिंदी
Updated Thu, 20 Dec 2012 08:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जांच में पाया गया है कि जिमी सेविल यौन उत्पीड़न मामले में बीबीसी की मुल्तवी रिपोर्ट पर भ्रम की स्थिति थी लेकिन इसमें किसी तरह की लीपापोती नहीं की गई थी।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट में इन दावों का सिरे से खारिज कर दिया गया है कि दिवंगत टीवी प्रस्तोता जिमी सेविल को बचाने के लिए न्यूज़नाइट कार्यक्रम की जांच-पड़ताल रोक दी गई थी।
विज्ञापन
एक अन्य रिपोर्ट में न्यूज़नाइट कार्यक्रम की आलोचना की गई है जिसमें टोरी पार्टी के लॉर्ड मैकएल्पाइन पर बाल शोषण मामले में गलती से अभियोग लगा दिया गया था। इस सिलसिले में न्यूज़नाइट कार्यक्रम के संपादक और उप-संपादक को बदला जाना है।
विज्ञापन
पूरे मामले की पड़ताल के लिए बीबीसी ने 'पोलार्ड रिव्यू' नामक समिति बनाई थी ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि जांच के दौरान किसी तरह की कोताही तो नहीं बरती गई थी। न्यूज़नाइट कार्यक्रम ने दिसम्बर 2011 में इस मामले की पड़ताल बंद कर दी थी।
स्काई न्यूज़ के पूर्व प्रमुख निक पोलार्ड ने ये रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में कहा गया है, ''शुरुआती जांच को बंद करने का फैसला दोषपूर्ण था और इसे गलत तरीके से लिया गया था लेकिन मेरा मानना है कि ऐसा करने के पीछे किसी तरह की दुर्भावना नहीं थी।''
रिपोर्ट में कहा गया है, ''ऐसा सेविल के बचाव में कतई नहीं किया गया था।'' रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि बीबीसी प्रबंधन इस मुद्दे से निपटने में पूरी तरह से विफल साबित हुआ और इस मामले में बहुत अधिक भ्रम की स्थिति थी।