{"_id":"1583f390-beef-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"jewelry-stolen-from-cannes-film-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान फिल्म समारोह से करोड़ों के गहने चोरी","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
कान फिल्म समारोह से करोड़ों के गहने चोरी
बीबीसी
Updated Fri, 17 May 2013 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान फ़िल्म समारोह में चमकने से पहले ही 5।48 करोड़ रुपए के गहने चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन
फ्रांसीसी पुलिस के अनुसार कान कस्बे में एक होटल से ये गहने चोरी हुए हैं।
यह गहने कान फ़िल्म समारोह में शामिल हो रही शख्सियतों को इस्तेमाल के लिए उधार दिए जाने थे।
यह गहने नोवोटेल होटल में मशहूर स्विस जवाहरात कंपनी चोपार्ड के कर्मचारी की तिजोरी से चोरी किए गए।
प्रायोजक
चोपार्ड कान फ़िल्म समारोह के आधिकारिक प्रायोजकों में से एक है।
यह चोरी उसी दिन हुई जिस दिन समारोह में ब्लिंग रिंग नाम की फ़िल्म प्रदर्शित की गई थी।
सोफ़िया कोपोलो द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में एक हाइस्कूल का एक छात्र महत्वपूर्ण लोगों के घरों में कपड़े, जूते और थैले चोरी करता है।
वह चोरी के लिए वही दिन चुनता है जिस दिन ये लोग किसी बड़े समारोह में शामिल हो रहे होते हैं।