फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   jarmon leader has resignation

अखबारों में तस्वीरें छपी तो इस्लाम विरोधी नेता ने दिया इस्तीफा

Thu, 22 Jan 2015 11:30 AM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
jarmon leader has resignation

जर्मनी में इस्लाम-विरोधी आंदोलन पेगिडा के प्रमुख ने अखबारों में उन तस्वीरों के छपने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है जिनमे उन्हें ‘हिटलर’ की वेशभूषा में दिखाया गया था।

विज्ञापन


जर्मनी के कुछ अखबारों में लुट्ज बाकमैन के वक्तव्य भी छपे थे जिसमें उन्होंने शरणार्थियों के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इन वक्तव्यों को लेकर लुट्ज बाकमैन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दूसरी ओर लाइपसिग शहर में आयोजित पेगिडा आंदोलन में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया है। पेगिडा के प्रवक्ता ने ‘हिटलर’ की वेशभूषा वाली तस्वीर को एक ‘मजाक’ बताया, लेकिन जर्मनी की सरकार ने तस्वीर की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाइस चांसलर सिगमार गैब्रियल ने पत्रिका बिल्ड से बातचीत में कहा, “राजनीति में अगर कोई भी हिटलर की वेशभूषा में दिखता है वो या तो पूरा पागल है या फिर नाजी है। समझदार लोग पागलों या नाजियों का अनुसरण नहीं करते।”


अक्टूबर 2014 में लुट्ज़ बाकमैन ने पेगिडा की स्थापना की थी और इस संगठन को रूढ़िवादियों, दक्षिणपंथी संगठनों और फुटबाल मैचों में हुड़दंग मचाने वालों का समर्थन प्राप्त है। संगठन का मानना है कि यूरोपीय देशों में इस्लाम का बढ़ता प्रभाव इलाके के लिए खतरनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed