फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Japan’s hight speed Train World Record

अगर ये भारत में हुआ तो, 1 घंटे में दिल्ली से लखनऊ

Mon, 20 Apr 2015 05:57 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 20 Apr 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
Japan’s hight speed Train World Record

जापान ने दुनिया की सबसे हाई स्पीड वाली ट्रेन बनाकर रिकार्ड तोड़ा है। जापान की इस मैगनेटिक ट्रेन ने एक घंटे में 590 किमी का सफर हाई स्पीड से तय कर वर्ल्ड रिकार्ड कायम किया है। इस रिकार्ड के साथ जापान की यह ट्रेन दुनिया की सबसे हाई स्पीड वाली ट्रेन हो जाएगी।

विज्ञापन


हालांकि अभी यह ट्रायल टेस्ट के तौर पर किया गया। इस बुलेट ट्रेन ने 2003 में बने 581 किमी के रिकार्ड को तोड़ा है। भविष्य में अगर भारत में भी इस तरह की ट्रेन और रेल ट्रेक तैयार किए जा सके तो घंटों का सफर मिनटों में और मिनटों का सफर सेकेंडों में तय कर सकेंगे।
विज्ञापन


स्काई न्यूज में छपी खबर के मुताबिक द सेंट्रल जापान रेलवे कपंनी का कहना है कि गुरुवार को टेस्ट ड्राइव के तौर पर सात मैगनेटिक बुलेट ट्रेनों का यामानाशी के रेलवे ट्रेक पर दौड़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपंनी का कहना है कि ट्रेन ने वर्ष 2003 में बने एक घंटे में 581 किमी रफ्तार का रिकार्ड तोड़ कर नया रिकार्ड कायम किया है। आगामी मंगलवार को इन ट्रेनों की एक और टेस्ट ड्रॉइव होगी। जिसमें 373 मील प्रति घंटे की रफ्तार तक जा सकती है।

जापान की उम्मीदें

Japan’s hight speed Train World Record

कपंनी का कहना है कि हाईस्पीड की इस मैगनेटिक ट्रेन को तैयार करने वाले बोर्ड में 29 टेक्‍नीशियन जुड़े हुए हैं। अधिक स्पीड पाने के लिए काम किया जा रहा है। यह स्पीड जापान के टोक्यो और नागोया के बीच बनने वाले रेल ट्रेक पर मिलेगी। 2027 तक यह सेवा मिल सकेगी।

आमतौर पर ट्रेन की स्पीड करीब 314 एमपीएच यानि कि 178 मील का सफर चालीस मिनट में। लेकिन अब बुलेट ट्रेन से यही स्पीड दुगनी हो गई। जापान अमेरिका को अपनी इस टैक्नोलॉजी को निर्यात करने की उम्मीद कर रहा है। जापान का मानना है कि न्यूयॉर्क और वाशिंगटन डीसी के बीच यह फास्ट रेल ट्रेक तैयार किया जा सकता है और इससे जापान को भी फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed