फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   jamaica goldsmith says Imran khan Government fanatics bend over disappointing

इमरान खान की पूर्व पत्नी का ट्वीट- पाक सरकार का कट्टरपंथियों के आगे झुकना निराशाजनक

Sun, 09 Sep 2018 06:19 AM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Sun, 09 Sep 2018 06:19 AM IST
विज्ञापन
jamaica goldsmith says Imran khan Government fanatics bend over disappointing
jamaica goldsmith
अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय का होने के कारण प्रख्यात अर्थशास्त्री आतिफ मियां का पाक आर्थिक सलाहकार पैनल से नामांकन वापस लेने के नई सरकार के फैसले को इमरान की पहली पत्नी ने निराश करने वाला बताया। खान की पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने पाक कट्टरपंथियों के आगे घुटने टेकने वाले इस फैसले पर कहा कि यह किसी भी सूरत में बचाव योग्य नहीं है।
विज्ञापन


इमरान खान से तलाक के बाद जेमिमा इन दिनों इंग्लैंड में रह रही है। उन्होंने अपने पूर्व पति के फैसले की आलोचना करते हुए डॉन अखबार में प्रकाशित खबर को री-ट्वीट करते हुए लिखा कि इस फैसले का बचाव नहीं किया जा सकता है और यह निराश करने वाला है। उन्होंने याद दिलाया कि पाक के कायदे-आजम एक अहमदी मुसलमान को देश का विदेश मंत्री नियुक्त कर चुके हैं। जबकि नई सरकार ने आतिफ का नाम सिर्फ इसलिए वापस ले लिया क्योंकि कट्टरपंथी अहमदी मुस्लिमों के खिलाफ हैं और उनका दबाव था कि आतिफ का हटाया जाए।
विज्ञापन


जेमिमा और इमरान के बीच नौ साल तक शादी चली और 1995 में शादी के बाद दोनों 2004 में अलग हो गए। इमरान की पार्टी की जीत पर जेमिमा ने ट्वीट कर उन्हें ‘मेरे बच्चों के पिता’ कहकर शुभकामनाएं भी दी थीं। बता दें कि आतिफ मियां को हाल ही में 18 सदस्यीय ईएसी के सदस्य के तौर पर नामित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed