फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   jacintha saldanha funeral on sunday

भारत पहुंचा 'नर्स' जेसिन्था का शव

Sat, 15 Dec 2012 06:13 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2012 06:13 PM IST
विज्ञापन
 jacintha saldanha funeral on sunday

ब्रिटेन के किंग-एडवर्ड अस्पताल की भारतीय मूल की नर्स जेसिन्था सल्दान्हा का शव मुंबई पहुंच गया है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम उडुपी के उनके गांव शिरवा में किया जाएगा।

विज्ञापन


शिरवा के स्थानीय चर्च के पादरी स्टैनी टाउरो ने बीबीसी से बात करते हुए बताया कि चर्च के कब्रिस्तान में जेसिन्था के शव को दफनाने के लिए कब्र की खुदाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन


जेसिन्था का शव रविवार को मैंगलोर लाया जाएगा और सोमवार को उन्हें उनके गांव शिरवा भेज दिया जाएगा। मैंगलोर में जेसिन्था की मां रहती हैं और शिरवा में उनकी ससुराल है जहां उनकी सास और ननद रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिरवा में ही सोमवार दोपहर को स्थानीय चर्च में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जेसिन्था सल्दान्हा को लोग अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। हालांकि जेसिन्था के परिवार वाले उनकी मौत पर खुलकर कुछ भी नहीं कह रहे हैं लेकिन दबे शब्दों में उनके आत्महत्या के कारणों की स्वतंत्र जांच करवाने की मांग कर रहे हैं।

बुधवार को जेसिन्था की याद में उनके गांव उडुपी में कैंडिल मार्च का भी आयोजन किया गया था। इस जुलूस में बड़ी तादाद में शिरवावासी शामिल हुए। इस जुलूस का आयोजन स्थानीय रोमन कैथलिक चर्च ने किया जिसमें जेसिन्था के परिवार के करीबी मित्रों के अलावा आम लोगों ने भी हिस्सा लिया था।

लंदन में श्रद्धांजलि
इस बीच लंदन में भी जेसिन्था की याद में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। ये प्रार्थना सभा लंदन के वेस्टमिन्सटर कैथिड्रल में आयोजित की जा रही है।

जेसिन्था लंदन के किंग-एडवर्ड सप्तम अस्पताल में नर्स थीं। इसी अस्पताल में 'डचेस ऑफ केंब्रिज' और राजकुमार विलियम की पत्नी केट विलियम को गर्भावस्था के दौरान होने वाले मॉर्निंग सिकनेस के लिए भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक ऑस्ट्रेलियाई रेडियो चैनल के दो उदघोषकों ने फर्ज़ी कॉल कर केट के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। ये फोनकॉल उस वक्त ड्यूटी पर मौजूद जेसिन्था को ट्रांसफर कर दिया गया था, जहां उन्होंने दोनों फर्ज़ी कॉलर्स को ब्रिटेन की महारानी और प्रिंस ऑफ वेल्स समझकर उन्हें केट के स्वास्थ्य की जानकारी दे दी थी।

इस घटना के बाद जेसिन्था काफी तनाव में थी और तीन दिन बाद उनका शव उनके कमरे में लटका हुआ पाया गया था। ब्रिटेन में वेस्टमिन्सटर कोरोनर कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू हुई और फिर उसे 26 मार्च तक के लिए टाल दिया गया है। पुलिस ने सात दिसंबर को अदालत में बयान दिया था कि जेसिन्था सल्दान्हा फंदे से लटकी हुई पाई गई थीं।


जबकि लंदन की एंबुलेंस सेवा ने बताया था कि जेसिन्था की कलाई पर ज़ख्म के निशान थे। जेसिन्था के कमरे से दो नोट भी बरामद हुए थे। 46 साल की जेसिन्था दो बच्चों की मां थीं और ब्रिटेन के किंग एडवर्ड अस्पताल में बतौर नर्स कार्यरत थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed